हरियाणा सरकार को महंगी पड़ेगी अग्रि शमन कर्मचारियों की हड़ताल: पिरथी राम
कर्मचारी 16 अप्रैल से पूरे प्रदेश में रखेंगे 3 घंटे वर्क सस्पेंड
नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा व अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की राज्य कमेटी के आह्वान पर जारी राज्यव्यापी हड़ताल आज आठवें दिन भी जारी रही।
गुहला चीका: नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा व अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की राज्य कमेटी के आह्वान पर जारी राज्यव्यापी हड़ताल आज आठवें दिन भी जारी रही। आज की हड़ताल की अध्यक्षता यूनियन के प्रधान पृथ्वी राम ने की और मंच का संचालन अशोक कुमार द्वारा किया गया। हड़ताली कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए पृथ्वी राम ने कहा कि नगर पालिका कर्मचारी संघ व फायर यूनियन की 11 अप्रैल को कर्मचारी भवन रोहतक में संयुक्त कन्वेंशन हुई थी, जिसमें सरकार की वायदा खिलाफी पर हरियाणा प्रदेश में आंदोलन शुरू करने का फैसला लिया था, जिसके चलते ही आज आठवें दिन भी हड़ताल जारी रही। उन्होंने बताया कि कल 16 अप्रैल से पूरे प्रदेश के नगर पालिका, परिषद व निगम के कर्मचारी 3 घंटे वर्क सस्पेंड रखेंगे, उसके बाद 20/21 अप्रैल को 2 दिन काले बिल्ले लगाकर फील्ड में कार्य करेंगे तथा 24 /25 तारीख को सभी पालिका,परिषद, निगम में कर्मचारी अपने शहरों में उल्टा झाड़ू कर प्रदर्शन करेंगे। 27/28 अप्रैल को दो दिवसीय 8/8 घंटे की भूख हड़ताल करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर इस पर भी सरकार द्वारा समय रहते कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान न किया, तो 1 व 2 मई को पालिका, परिषद व निगम के कर्मचारी प्रदेश स्तरीय हड़ताल करने पर मजबूर होंगे। इस अवसर पर उपप्रधान चिंतो देवी, पिंकी, पालो, गुरमीत, प्रेम, अमर सिंह, धनाराम, मलकीत, गुरदीप राम तथा जगबीर मान मौजूद रहे।




