सोमाणी कॉलेज के छात्रों ने प्रिंट ओलंपियाड नॉर्थ जोन में लहराया परचम

Desh Rojana
On

गढ़ी बोलनी रोड़ स्थित सोमाणी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, टेक्नोलॉजी एंड फार्मेसी के छात्रों ने प्रिंट ओलंपियाड नॉर्थ जोन में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है।

रेवाड़ी:गढ़ी बोलनी रोड़ स्थित सोमाणी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, टेक्नोलॉजी एंड फार्मेसी के छात्रों ने प्रिंट ओलंपियाड नॉर्थ जोन में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। बी-टेक प्रिंटिंग के छात्र मनीष जैसवाल और नितिन को प्रतियोगिता में सक्रिय भागीदारी के लिए पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट से नवाजा गया। 
विभाग की एचओडी प्रो. सोनम वर्मा ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि प्रिंट ओलंपियाड छात्रों के लिए नेशनल लेवल का एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म है, यहां से चयनित छात्र इंटरनेशनल ओलंपियाड में भारत और अपने संस्थान का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस मंच पर छात्रों को लेटेस्ट प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी, सस्टेनेबल प्रिंटिंग और एआई की मदद से लागत घटाकर क्वालिटी प्रोडक्ट बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षित किया जाता है। 
जीजेयू एस एंड टी हिसार में आयोजित फिनाले में प्रो. सोनम वर्मा ने जूरी मेंबर की अहम भूमिका निभाई। कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने उनको सम्मानित भी किया। सोमाणी कॉलेज के निदेशक प्रो. जगबीर सिंह ढिल्लो ने प्रो. सोनम और इन प्रतिभागी छात्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता नाकेवल छात्रों का मनोबल बढ़ाएगी, बल्कि प्रिंटिंग क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए प्रेरणा का काम करेगी।
12 Rewari 5
कार्यक्रम में प्रो. सोनम को सम्मानित करते हुए
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

सभी देव भूमि उत्तराखंड की संस्कृति और मर्यादा का रखे पूरा ध्यान:- ओमप्रकाश जमदग्नि, दर्जाधारी राज्यमंत्री उत्तराखंड
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सीएसआर फंड से 5 करोड़ रुपए की नई स्ट्रीट लाइटों का किया उद्घाटन
बिना काम पूरा हुए 33 करोड़ की पेमेंट करने पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विजिलेंस जांच के दिए निर्देश
सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में मनाया जाएगा “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” : डीसी आयुष सिन्हा
20 वर्ष अनुभव वाले कलाकार कर सकेंगे “गुरू शिष्य परंपरा योजना” में आवेदन : डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल