अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के 2 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार , चोरी की आठ बाइकें बरामद
सीआईए एविटी स्टाफ टीम हथीन ने कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के 2 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, से चोरी की हुई 8 बाइकें बरामद की गई हैं।
हथीन: सीआईए एविटी स्टाफ टीम हथीन ने कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के 2 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, से चोरी की हुई 8 बाइकें बरामद की गई हैं।

सीआईए एवीटी हथीन प्रभारी दीपक गुलिया के अनुसार दिनांक सात मार्च को को प्रार्थी किरण पाल निवासी मंडनाका, हथीन ने थाना कैम्प में शिकायत दी कि कोर्ट परिसर की पार्किंग से चोरी हो गई थी। इस संबंध में थाना कैम्प में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
सीआईए एवीटी हथीन प्रभारी ने बताया कि हैड कांस्टेबल रविन्द्र स्टाफ की टीम ने आरोपी जावेद खान निवासी गांव तेड, थाना पिनगवां , जिला नूंह व मोहम्मद कैफ निवासी काटपुरी, थाना पिनगवां , जिला नूंह दोनों आरोपियों को हथीन बाईपास से पलवल कोर्ट से चोरी हुई उपरोक्त बाइक सहित गिरफ्तार । इसके अलावा आरोपियों से कि गई गहन पूछताछ के आधार पर दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा के विभिन्न थानों से चोरी की हुई अन्य 7 बाइकें बरामद की गई। सभी बाइकों को भारतीय न्याय संहिता के तहत पुलिस कब्जा में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी जावेद खान के ऊपर नूंह, गुरुग्राम के विभिन्न थानों में लूट,चोरी, आर्म्स एक्ट सहित 7 केस दर्ज हैं।
दूसरे गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद कैफ के ऊपर नूंह, गुरुग्राम के थानों में लूट,चोरी, आर्म्स एक्ट सहित 5 केस दर्ज हैं।
आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना संबंधित पुलिस को अलग से दी गई है। दोनों आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहाँ से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।




