डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर जिला में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त
12 से 14 अप्रैल 2026 तक विभिन्न क्षेत्रों में तैनाती, उपमंडल स्तर पर एसडीएम रहेंगे ओवरऑल इंचार्ज
जिलाधीश डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 16 (।) और 17(॥) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर 12 अप्रैल से 14 अप्रैल 2026 तक जिला पलवल में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।
पलवल: जिलाधीश डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 16 (।) और 17(॥) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर 12 अप्रैल से 14 अप्रैल 2026 तक जिला पलवल में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी की भी ड्यूटी लगाई गई है।
.jpeg)
जिलाधीश डा. हरीश कुमार वशिष्ठ द्वारा जारी आदेशानुसार सभी नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र में कार्यपालक मजिस्ट्रेट के अधिकारों का प्रयोग करेंगे तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर शांति व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। हथीन थाना क्षेत्र में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में लोक निर्माण विभाग हथीन के उपमंडल अभियंता विपिन व्यास, बहीन थाना क्षेत्र के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हथीन के एडीओ याकूब खान, उटावड़ थाना क्षेत्र में पशुपालन एवं डेयरी विभाग हथीन के एसडीओ डॉ. लालचंद, शहर पलवल थाना क्षेत्र में नायब तहसीलदार पलवल कुंवरदीप, सदर थाना क्षेत्र पलवल में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम पलवल के एसडीओ बृज मोहन शर्मा, कैंप थाना क्षेत्र पलवल में हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड पलवल के एसडीओ देव रतन, गदपुरी थाना क्षेत्र में पंचायत एवं विकास विभाग के बीडीपीओ पृथला प्रवीन कुमार, चांदहट क्षेत्र में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एसडीओ बिजेंद्र कुमार, होडल थाना क्षेत्र में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पलवल के एएससीओ पलवल मनोज कुमार यादव, मुंडकटी थाना क्षेत्र के लिए लोक निर्माण विभाग होडल के उपमंडल अभियंता राम निवास, हसनपुर थाना क्षेत्र में कृषि विभाग के बीएओ हसनपुर देवेंद्र कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है, जो क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखेंगे। साथ ही अतिरिक्त व्यवस्था के तहत पंचायत विभाग के बीडीपीओ होडल अमित कुमार और तहसीलदार पलवल दिनेश कुमार को रिजर्व ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है, जो आवश्यकता पडऩे पर किसी भी क्षेत्र में तैनात किए जा सकेंगे। एसडीएम पलवल, होडल तथा हथीन अपने-अपने क्षेत्र के ओवरऑल इंचार्ज रहेंगे।




