300 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग में लालू यादव का करीबी बिल्डर चढ़ा ईडी के हत्थे

गुरुग्राम की विशेष अदालत में पेश कर छह दिन के रिमांड पर लिया

Desh Rojana
On

300 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद परिवार के करीबी बिल्डर अमित कात्याल को  गिरफ्तार किया है। ईडी ने सेक्टर-70 स्थित

300 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद परिवार के करीबी बिल्डर अमित कात्याल को  गिरफ्तार किया है। ईडी ने सेक्टर-70 स्थित कृष फ्लोरेंस एस्टेट परियोजना में निवेशकों से वसूली गई राशि को तहस- नहस करने के आरोप में एंजल इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अमित कत्याल को गिरफ्तार किया है। धन शोधन अधिनियम के तहत यह गिरफ्तारी मंगलवार को हुई है। ईडी ने आरोपी बिल्डर को गुरुग्राम की विशेष अदालत में पेश करके छह दिन की रिमांड पर लिया है।IMG_20251119_213022 बिल्डर के खिलाफ गुरुग्राम और दिल्ली में निवेशकों ने मुकदमे दर्ज करवाए हैं। इसके आधार पर ईडी ने जांच शुरू की है।
आरोप है कि इस बिल्डर ने सेक्टर-70 में करीब 14 एकड़ में कृष फ्लोरेंस एस्टेट नामक परियोजना को लांच किया था। फ्लैट के लिए निवेशकों से भारी भरकम राशि वसूल ली, लेकिन कब्जा नहीं दिया। ईडी को शुरुआती जांच में पता चला है कि अमित कत्याल ने धोखाधड़ी से एक अन्य बिल्डर से इस रिहायशी सोसाइटी का लाइसेंस लिया था। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग, हरियाणा से लाइसेंस की मंजूरी मिलने से पहले ही निवेशकों को इस परियोजना को बेचना शुरू कर दिया था। करीब 300 करोड़ रुपए निवेशकों से एकत्र किए गए। यह परियोजना पिछले 10 साल से अधूरी पड़ी है। बिल्डर ने तीन टावर बनाए हैं, जो भी अधूरे हैं। इसके चलते फ्लैट खरीदारों की एसोसिएशन ने दिवालियापन की कार्यवाही शुरू की थी। जांच में ईडी को यह भी पता चला हे कि कत्याल ने केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए बनी एक परियोजना में तीसरे पक्ष के नाम फ्लैट की कई फर्जी बुकिंग की। इससे प्राप्त धन को खुर्दबुर्द किया गया। आरोप है कि कत्याल ने आईबीसी के तहत कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग किया। दिवालियापन की कार्यवाही के दौरान लाइसेंस प्राप्त भूमि में से दो एकड़ भूमि को करीब 130 करोड़ रुपए में बेच दिया। जांच में यह भी पता चला है कि बैंकों से लिए गए करीब 80 करोड़ रुपए के ऋण को भी खुर्द-बुर्द किया है। इस बिल्डर पर सेक्टर-63 स्थित कृष वर्ल्ड में भी निवेशकों की राशि को खुर्द-बुर्द करने का आरोप है। गुरुग्राम और दिल्ली में इस परियोजना को लेकर भी मामले दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी ईडी के रिमांड पर है।
 
 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad