विजयपथ हाई एनर्जी पार्टनर मीट का आयोजन
पीएम सूर्य घर योजना में सहयोग के लिए ड्यूरासोल की पहल
देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम करने वाली ड्यूरासोल एनर्जी ने भारत सरकार की पीएम सूर्य घर योजना और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों को मजबूत बनाने की दिशा में नई पहल की है।
गुरुग्राम: देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम करने वाली ड्यूरासोल एनर्जी ने भारत सरकार की पीएम सूर्य घर योजना और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों को मजबूत बनाने की दिशा में नई पहल की है।
इसके तहत गुरुग्राम में “विजयपथ हाई एनर्जी पार्टनर मीट 2026” का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में देशभर से आए चैनल पार्टनर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स और बिजनेस एसोसिएट्स ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कंपनी का इन-हाउस विकसित प्रथम यूनिवर्सल एनर्जी मैनेजमेंट सिस्टम सॉफ्टवेयर का लॉन्च था। यह सॉफ्टवेयर किसी भी अन्य ब्रांड के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है और इसका उद्देश्य भारत का डेटा भारत में ही सुरक्षित रखना है। यह पहल भारत सरकार के “डिजिटल इंडिया” और डेटा लोकलाइजेशन विज़न के अनुरूप है तथा विदेशी और चीनी सॉफ्टवेयर पर निर्भरता कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में शानदार प्रदर्शन करने वाले पार्टनर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स को सम्मानित भी किया गया। प्रतिभागियों को गुरुग्राम स्थित हेड ऑफिस और कंपनी की 4 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स का दौरा कराया गया, जहां उन्होंने कंपनी की टेक्नोलॉजी, रिसर्च और मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को करीब से देखा।
.jpeg)

About The Author
संबंधित समाचार



