प्लॉट बेचकर 01.83 करोड़ की ठगी करने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
फर्जी तरीके से प्लॉट का मालिक बन एक करोड़ 83 लाख में बेचने के एक आरोपी को
गुरुग्राम।: फर्जी तरीके से प्लॉट का मालिक बन एक करोड़ 83 लाख में बेचने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अब इस मामले में दो आरोपियों को काबू कर चुकी है।

जानकारी अनुसार विनीत कश्यप ने सोहना सिटी थाना में शिकायत देकर कहा कि उसने व उसके भाई विनोद कश्यप ने वर्ष-1989 में गांव खत्रिका खंड सोहना में लगभग 46 कनाल जमीन खरीदी थी। 12 अगस्त 2024 को उन्हें पता चला कि विपिन कश्यप व विनोद कश्यप बनकर दो फर्जी व्यक्तियों ने उनके आधार कार्ड, पेन कार्ड व उनकी जमीन के फर्जी कागजात बनवाकर उनकी इस जमीन को किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामला जांच के लिए अनुसंधान आर्थिक अपराध शाखा-1 गुरुग्राम को सौंपा।
आर्थिक अपराध शाखा-1 की पुलिस टीम द्वारा उत्तर प्रदेश के झांगरपुर से एक आरोपी को काबू किया। आरोपी की पहचान यूपी के जिला अलीगढ़ के सुरेंद्र (60) के रूप में हुई। जो फर्जीवाड़ा से विनोद कश्यप बना था। शुरुआती पूछताछ में पता चला कि वह अपने गांव में ही दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है। उसने जुलाई-2024 में अपने साथी ओमवीर (फर्जी विनीत कश्यप) व अन्य साथियों के साथ मिलकर फर्जी डॉक्यूमेंट के आधार पर फर्जी विनोद कश्यप (शिकायतकर्ता का भाई) बनकर फर्जी आधार कार्ड व जमीन के फर्जी कागजात तैयार किए थे। उनके आधार पर जमीन को एक करोड़ 83 लाख 22 हजार 500 रुपये में बेच दिया था। इस फर्जीवाड़े में ठगी की राशि में से 20 लाख रुपये उसके हिस्से में आए थे। आरोपी ने बताया कि वह शराब पीने का आदी है और कर्ज में डूबा हुआ था। इसी कारण उसने आरोपी ओमवीर व अन्य साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



