Hansi News: हांसी में सड़कों पर अतिक्रमण एवं गंदगी फैलाने वालों पर नगर परिषद की सख्त कार्रवाई, 9 लोगों के काटे चालान

डीसी राहुल नरवाल के निर्देशों पर लगातार दूसरे दिन चला विशेष अभियान, दुकानदारों व नागरिकों को दी गई सख्त चेतावनी

Desh Rojana
On

डीसी राहुल नरवाल के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में नगर परिषद हांसी द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार दूसरे दिन भी विशेष निरीक्षण  अभियान चलाया गया।

हांसी: डीसी राहुल नरवाल के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में नगर परिषद हांसी द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार दूसरे दिन भी विशेष निरीक्षण  अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा-करकट फेंकने तथा सड़कों पर अतिक्रमण करने वाले लोगों के 1004146055खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कुल नौ चालान काटे गए।
नगर परिषद की टीम ने सफाई निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में बजरंग आश्रम रोड तथा बस स्टैंड के सामने विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने सड़क किनारे अवैध रूप से सामान रखकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को मौके पर चेतावनी दी तथा छह दुकानदारों के चालान किए। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थलों एवं सड़कों पर कूड़ा-करकट फेंककर गंदगी फैलाने वाले तीन नागरिकों के भी चालान काटे गए।
निरीक्षण के दौरान नगर परिषद की टीम ने दुकानदारों, रेहड़ी संचालकों तथा आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि प्रत्येक दुकान एवं रेहड़ी पर डस्टबिन रखना अनिवार्य है। साथ ही दुकानदारों को निर्देश दिए गए कि वे अपनी दुकानों का कूड़ा सड़क या नालियों में न डालें ।
अभियान में प्रशिक्षण अधीन सफाई निरीक्षक प्रीति, मधु, दीपक, मोहित, साहिल, रेखा तथा प्रमोद सहित नगर परिषद के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। टीम ने कई स्थानों पर निरीक्षण करते हुए दुकानदारों को यातायात व्यवस्था बाधित न करने और सार्वजनिक स्थानों को साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिए।
डीसी राहुल नरवाल ने कहा कि शहर में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और इस दिशा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़कों पर अतिक्रमण होने से यातायात प्रभावित होता है तथा गंदगी फैलने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए नगर परिषद द्वारा नियमित रूप से ऐसे अभियान चलाकर नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकें। साथ ही दुकानदार एवं रेहड़ी संचालक निर्धारित सीमा में ही अपना सामान रखें ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
डीसी राहुल नवाने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आने वाले दिनों में भी यह अभियान निरंतर जारी रखें। उन्होंने कहा कि नियमों की अनदेखी करने वाले लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई के साथ-साथ आवश्यकता पड़ने पर कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad