13 मार्च को हांसी रैली में उमड़ेगा जन सैलाब : दिग्विजय चौटाला

Desh Rojana
On

13 मार्च को जेजेपी सुप्रीमो डॉ अजय सिंह चौटाला के जन्म दिवस पर हांसी में आयोजित जन चेतना रैली को लेकर जेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने जाट धर्मशाला हांसी में जिले के कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

हांसी: 13 मार्च को जेजेपी सुप्रीमो डॉ अजय सिंह चौटाला के जन्म दिवस पर हांसी में आयोजित जन चेतना रैली को लेकर जेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने जाट धर्मशाला हांसी में जिले के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस बैठक में आगामी 13 मार्च को हांसी की अनाजमंडी में आयोजित होने वाले पार्टी रैली के आयोजन को लेकर दिशा निर्देश दिए गए। इस बैठक में जिले भर के सभी पदाधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गई।
1003587649
कार्यकताओं को सम्बोधित करते हुए दिग्विजय चौटाला ने कहा देश व प्रदेश की मौजूदा सरकारों ने लोकतंत्र का गला घोंट कर किसान, कमेरे व युवा वर्ग की आवाज को दबाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हांसी रैली में भारी संख्या में पहुंचने वाला हर युवा, बुजुर्ग, माता व बहनें 2029 में सत्ता परिवर्तन का सदेंश देने वाले हैं। इस रैली के माध्यम से ही निरंतर मजबूत हो रही जजपा का कुनबा बढ़ाने का भी काम करेंगे। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि प्रदेश में किसान व आमजन का लगातार शोषण किया जा रहा है।
प्रदेश के अन्दर आज किसान का सबसे ज्यादा शोषण किया जा रहा है। अपराध चरम सीमा पर हैं। आए दिन व्यापारियों को धमकी दी जाती है और सरकार मौन है। हर रोज मर्डर हो रहे हैँ। प्रदेश का युवा बदलाव चाहता है। युवा को रोजगार की जगह लाठियां खानी पड़ रही हैं। हालात यह हैं कि कांग्रेस का अता पता नहीं है, विपक्ष की भूमिका भी जेेजेपी निभा रही है। जिससे प्रभावित होकर आज सैकड़ों युवाओं व अनेकों महिलाओं ने हिसार में जेजेपी का दामन थामकर पार्टी में विश्वास जताया है। इन सभी ने अन्य दलों को छोडक़र अपनी आस्था दुष्यन्त चौटाला में जताई है।
दिग्विजय चौटाला ने प्रदेश के युवाओं से आह्वान किया कि भारी संख्या में रैली में पहुंचे। आपकी तादाद से प्रदेश के अन्दर जेजेपी की सरकार बनेगी। 
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार देश और प्रदेश में लोगों को बांटने का काम कर रही है कभी भाजपा धर्मवाद के नाम पर तो कभी सांप्रदायिकता के नाम पर लड़ाने का काम करती है परन्तु देश और प्रदेश जागरूक जनता इनके बहकावे में नहीं आने वाली ।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad