एंटी नारकोटिक सैल द्वारा ट्रक में नशा तस्करी कर रहा आरोपी काबू, 360 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद।
जिला पुलिस द्वारा एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के कुशल नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सेल कैथल को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक ट्रक चालक को 360 किलोग्राम डोडापोस्त सहित गिरफ्तार किया है।
कैथल: जिला पुलिस द्वारा एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के कुशल नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सेल कैथल को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक ट्रक चालक को 360 किलोग्राम डोडापोस्त सहित गिरफ्तार किया है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 35 लाख हैं।
एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने जानकारी देते हुए बताया कि एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एएसआई जसमेर सिंह की टीम गश्त के दौरान खरक पांडवा जम्मू कटरा हाईवे पुल के नीचे मौजूद थी। इसी दौरान एक गुप्त सूचना मिली कि एक ट्रक नंबर PB06AV0418 में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ डोडापोस्त लेकर राधा स्वामी सत्संग भवन कलायत के पास सड़क पर खड़ा है। सूचना विश्वसनीय होने कारण पुलिस टीम ने तुरंत रेडिंग पार्टी का गठन कर उक्त स्थान पर दबिश दी। जहां एक बंद बॉडी ट्रक दिखाई दिया। मौके पर पहुंचने पर एक व्यक्ति ट्रक में बैठा मिला, जिसने अपने आपको ट्रक चालक बताया। जिसको पुलिस टीम द्वारा काबू कर लिया। जिसकी पहचान नाहरपुर जिला गुरदासपुर पंजाब निवासी हरविंद्र सिंह के रूप हुई।
पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंचे डीएसपी कलायत ललित कुमार के समक्ष जांच व तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक के अंदर घरेलू सामान की आड में रखे 18 कट्टे बरामद हुए। जब इन कट्टों को नीचे उतारकर जांच की गई तो उनमें डोडा पोस्त भरा हुआ मिला। प्रत्येक कट्टे का वजन 20 किलो पाया गया, जिससे कुल बरामद नशीले पदार्थ का वजन 360 किलोग्राम मिला। आरोपी के खिलाफ थाना कलायत में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एएसआई रोहताश द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। व्यापक पूछताछ दौरान आरोपी ने बताया कि उसने ट्रक में घरेलू सामान लोड करके तमिलनाडु से जम्मू लेकर जा रहा था। जिसने रास्ते में मध्यप्रदेश से यह नशीला पदार्थ खरीदा था। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जिससे पूछताछ की जा रही है।

About The Author
संबंधित समाचार



