साइबर अपराध के खिलाफ नूंह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन साइबर आरोपी गिरफ्तार

Desh Rojana
On

जिले में साइबर अपराध के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम नूंह पुलिस को एक बार फिर सफलता मिली है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है

नूंह। जिले में साइबर अपराध के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम नूंह पुलिस को एक बार फिर सफलता मिली है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। आरोपियों के कब्जे से फर्जी सिम, मोबाइल फोन, आपत्तिजनक डेटा और साइबर फ्रॉड से जुड़े तकनीकी सबूत बरामद किए गए हैं।IMG-20260513-WA0030
नूंह पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि पहले मामले में जिले की साइबर टीम ने पोर्टल के माध्यम से एक संदिग्ध मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस की। जांच के दौरान पुलिस टीम फिरोजपुर नमक क्षेत्र पहुंची, जहां आरोपी सलमान निवासी रीठठ थाना पिनंगवा को काबू किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन और फर्जी सिम बरामद हुए। मोबाइल जांच में व्हाट्सएप अकाउंट, साइबर ठगी से संबंधित स्क्रीनशॉट, सेक्सटॉर्शन वीडियो और कई युवतियों की फोटो मिलीं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ साइबर ठगी, फर्जी सिम इस्तेमाल और ऑनलाइन धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दूसरे मामले में एक टीम साइबर अपराध रोकथाम अभियान के दौरान गस्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव जैवन्त निवासी जाहिद और उसैद फर्जी टेक्स्ट मैसेज भेजकर लोगों से ठगी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव हुसैनपुर के पास दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से बरामद मोबाइल फोन में फर्जी डेबिट मैसेज, बार कोड, व्हाट्सएप चैट और साइबर फ्रॉड से जुड़ा डेटा मिला। जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी सिम और सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए लोगों को झांसे में लेकर ऑनलाइन ठगी कर रहे थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad