नूंह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 गोवंश बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार ।

Desh Rojana
On

जिले में गौ-तस्करी और गोकशी के खिलाफ जिला पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। शनिवार को जिले की तीन अलग-अलग पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए तीन मामले दर्ज किए। इस दौरान पुलिस ने 15 गोवंश, एक कैंटर और एक पिकअप वाहन बरामद किया, जबकि दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। 

नूंह: जिले में गौ-तस्करी और गोकशी के खिलाफ जिला पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। शनिवार को जिले की तीन अलग-अलग पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए तीन मामले दर्ज किए। इस दौरान पुलिस ने 15 गोवंश, एक कैंटर और एक पिकअप वाहन बरामद किया, जबकि दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कुल पांच नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किए हैं।

पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि पहले मामलें में सीएस स्टाफ नूंह के एसआई सतबीर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया। जिसमें शौकीन, अरशद पुत्र यूनुस निवासी गांव सादई तथा नजाकत पुत्र दीन सफी निवासी नांगल मुबारकपुर थाना नगीना पर गोकशी कर गाय का मांस बेचने का आरोप है।
दूसरे मामलें में नूंह सदर थाना पुलिस ने उप-निरीक्षक विजय की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया। जिसमें गुप्त सूचना के आधार पर गांव अडबर के रास्ते मुंबई एक्सप्रेसवे की ओर जा रही पिकअप गाड़ी को पकड़ा । वाहन से तीन गाय और एक बछिया बरामद की गई। इस मामलें में राम सिंह नागर निवासी छतरपुर मध्य प्रदेश और राममिलन निवासी पनवाड़ी उत्तर प्रदेश को मौके से गिरफ्तार किया गया। यह आरोपी गोवंश को उत्तर प्रदेश से लेकर आ रहे थे । 
वहीं तीसरा मामला तावड़ू शहर थाना में दर्ज किया गया। इधर एसआई राहुल खान के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक रिलायंस पेट्रोल पंप, सोहना रोड तावडू के पास एक कैंटर गाड़ी में 13 बैल और 2 गाय भरकर ले जाई जा रही थीं। पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। वाहन से कुल 15 गोवंश और कैंटर को कब्जे में लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि गो तस्करी और गोकशी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Image 2026-05-10 at 10.25.56 PM

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Narnaul News: इंटरनेट या वीडियो कॉल पर 'डिजिटल अरेस्ट' का कोई कानून नहीं, ठगों से रहें सतर्क: एसपी दीपक कुमार
Narnaul News: दो लाख की रंगदारी न देने पर घर में तोड़फोड़, पुलिस ने दो घंटे में दबोचे दो बदमाश
Narnaul News: नांगल चौधरी में आयोजित तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा; जांगिड़ सभा भवन के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की
Mewat /Taudu News: तावडू नगरपालिका में ‘फर्जी बिलों’ का कथित खेल! ME पर करोड़ों के भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, शिकायत से मचा हड़कंप।
Mewat/Tawdu News: सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म होते ही बदली शहर की सूरत, चौक-चौराहे कचरे से हुए मुक्त।