नूंह पुलिस ने एटीएम कटर आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर बिहार पुलिस को सौंपा ।
जिला पुलिस ने विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एटीएम चोरी और लूट की वारदातों में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर बिहार पुलिस के हवाले किया है । गिरफ्तार आरोपी की पहचान साहिल पुत्र असरूद्दीन निवासी गांव औथा थाना पिनगवां के रूप में हुई है ।
नूंह: जिला पुलिस ने विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एटीएम चोरी और लूट की वारदातों में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर बिहार पुलिस के हवाले किया है । गिरफ्तार आरोपी की पहचान साहिल पुत्र असरूद्दीन निवासी गांव औथा थाना पिनगवां के रूप में हुई है ।
पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी साहिल बिहार राज्य में एटीएम काटकर लूट की बड़ी वारदातों में शामिल था और उसके खिलाफ थाना रघुनाथपुर जिला पूर्वी चंपारण बिहार में मामला दर्ज है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बिहार पुलिस लगातार नूंह पुलिस के संपर्क में थी। बिहार पुलिस के डीएसपी रवि कुमार और डीएसपी दिलीप कुमार ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए नूंह पुलिस से सहयोग मांगा था। इसके बाद नूंह पुलिस ने समन्वय स्थापित करते हुए गांव औथा में देर रात रेड कार्रवाई की और आरोपी को काबू कर लिया । गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को बिहार पुलिस टीम के हवाले कर दिया गया।


About The Author
संबंधित समाचार



