समाधान शिविरों में शिकायतों का त्वरित समाधान, आमजन को मिल रही राहत*

अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति के नेतृत्व में आयोजित शिविर में सुनी गईं जन समस्याएं, मौके पर ही कई मामलों का निपटारा

Desh Rojana
On

हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार तथा उपायुक्त अखिल पिलानी के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय एवं उपमंडल स्तर पर समाधान शिविरों का आयोजन लगातार किया जा रहा है।

नूंह:
  हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार तथा उपायुक्त अखिल पिलानी के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय एवं उपमंडल स्तर पर समाधान शिविरों का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार  को आयोजित समाधान शिविर में अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित कराया।
अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने कहा कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं का सरल, पारदर्शी और समयबद्ध समाधान उपलब्ध कराना है। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय सीमा में उसका निपटान सुनिश्चित किया जाए।

WhatsApp Image 2026-04-27 at 10.52.09 PM
शिविर के दौरान कुल 10 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें बिजली, पानी, परिवार पहचान पत्र (PPP) तथा बुढ़ापा पेंशन, राजस्व विभाग से संबंधित मामले शामिल थे। इनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को शीघ्र निपटाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
अतिरिक्त उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिए कि सभी शिकायतों की एटीआर पोर्टल पर सही एवं पूर्ण एंट्री सुनिश्चित की जाए, ताकि कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनी रहे और किसी मामले को दोबारा खोलने की आवश्यकता न पड़े।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे निर्धारित दिनों में समाधान शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराएं, जिससे उन्हें समय पर एवं प्रभावी समाधान मिल सके।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad