नूंह पुलिस ने 5000 का इनामी बदमाश को किया काबू, 22 लाख रुपए के एटीएम चोरी मामलें में था आरोपी।

Desh Rojana
On

जिले में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सहायक उप-निरीक्षक सुबे सिंह प्रभारी चौकी जयसिंहपुर थाना सदर नूंह के नेतृत्व में गठित एक टीम को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है ।

नूंह: जिले में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सहायक उप-निरीक्षक सुबे सिंह प्रभारी चौकी जयसिंहपुर थाना सदर नूंह के नेतृत्व में गठित एक टीम को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है । पुलिस ने 5000 के इनामी आरोपी को काबू किया है, जो लंबे समय से फरार चल रहा था। आरोपी पर राजस्थान में एसबीआई बैंक के एक एटीएम से करीब 22 लाख रुपए चोरी करने का एक मामला दर्ज था। आरोपी की पहचान राहुल पुत्र रोशन निवासी साल्हाका, थाना सदर तावड़ू, जिला नूंह के रूप में हुई है।IMG-20260420-WA0061
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आरोपी राहुल के खिलाफ राजस्थान के थाना बुहाना में वर्ष 2021 में एसबीआई एटीएम चोरी का का मामला दर्ज है । जिसमें करीब 22 लाख रुपए की राशि चोरी की गई थी। जिसमें वह फरार घोषित था और उसकी गिरफ्तारी पर 5000 का इनाम घोषित किया गया था। जयसिंहपुर पुलिस चौकी की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया और इस संबंध में थाना बुहाना राजस्थान के थाना प्रभारी को सूचित कर दिया गया है। काबू करने के बाद आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित थाना पुलिस को सौंपा जाएगा। नूंह पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत ऐसे आरोपियों पर लगातार कार्रवाई जारी है।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad