मॉडर्न ऑनलाइन ट्रांसफर नीति के विरोध में सांकेतिक भूख हड़ताल

हथीन

Desh Rojana
On

ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के आह्वान  पर बिजली निगम  एसडीओ हथीन कार्यालय पर

ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के आह्वान  पर बिजली निगम  एसडीओ हथीन कार्यालय पर ऑन लाइन ट्रान्सफर नीति के विरोध में कर्मचारियों ने सांकेतिक भूख हड़ताल की। यूनियन  सब यूनिट प्रधान राशिद ज़ाकिर की अध्यक्षता में  कर्मचारी  एकदिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल पर रहे। इसके बाद एसडीओ हथीन जसबीर  बेनीवाल क़ो बिजली मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा ।मीटिंग का संचालन सब यूनिट सचिव विष्णु सेहरावत ने किया।
qqqqqqqqqqqqqq
मीटिंग को संबोधित करते हुए आल हरियाणा पॉवर कारपोरेशन वर्कर यूनियन यूनिट वरिष्ठ उप प्रधान गोपाल रावत ने बताया कि बिजली निगम मैनेजमेंट कर्मचारियों की मांगों पर लगातार अनदेखी कर रही है। कर्मचारी यूनियनों ने सरकार व निगम मैनेजमेंट को कर्मचारियों की समस्याओं व मांगों के संबंध में अवगत कराया हुआ है परंतु सरकार व मैनेजमेंट का इनकी ओर कोई ध्यान नहीं है। उल्टा कर्मचारियों के विरोध के बावजूद सरकार कर्मचारी विरोधी ऑनलाइन पालिसी को थोप रही है जिससे कर्मचारियों को और भी ज़्यादा दिक़्क़तें आएँगी। इस पालिसी के लागू होने से कर्मचारियों के साथ और अधिक दुर्घटना होने के  आशंकाएं बनेंगी। दूर दराज ट्रांसफर होने पर कर्मचारियों को लाइनों की जानकारी के अभाव में फेटल एक्सीडेंट बढ़ने की संभावना जायदा रहेगी। 
यूनियन कर्मचारी यूनिट सचिव वेदपाल तेवतिया ने आरोप लगाया कि मांगों का समाधान करने की बजाय अधिकारी कामों को लटकाने व बहाना बना कर जले पर नमक छिड़कने का काम कर रहे हैं। जिसको यूनियन किसी भी कीमत पर सहन  नहीं करेगी।
ब्लॉक प्रधान प्रेम सेहरावत ने बताया कि कर्मचारियों को आवश्यक सामान जैसे रेनकोट, गम बूट, टी एण्ड पी और ना कोई सुरक्षा संबंधी उपकरण उपलब्ध कराए गये है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के पास बैठने के लिए भी कम्पलेंट सेंटर तक नहीं है। जहां कम्पलेंट सेंटर है वहां कोई टेबल ,कुर्सी, पानी, शौचालय कि व्यवस्था तक नहीं है। कर्मचारियों को सुविधाओं के नाम पर भद्दा मजाक किया जा रहा है। 
मीटिंग में रविंदर कैशियर , नरेश उप प्रधान, नरेंद्र देसवाल, रवि हथीन, जैकम खान, समरजीत, अरशद खान, हरेंद्र सेहरावत, मोईन खान, कमल शर्मा, अनिल रावत, विकास हुड़्डा, जुनेद फोरमैन, हरवंश  ने भी अपने विचार रखे।
 
 
 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad