Tawdu nuh news: तावडू के निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत

पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग, बिना जांच ऑपरेशन करने का आरोप

Desh Rojana
On

नूंह रोड स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान एक बुजुर्ग महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

तावडू:  नगर के नूंह रोड स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान एक बुजुर्ग महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित परिवार से खुर्शीद निवासी ग्राम रानियाला खुर्द झांडा तहसील हथीन जिला पलवल ने थाना तावडू में दी शिकायत में बताया कि उसकी 75 वर्षीय मां जमीला को 19 मई को पेट में तेज दर्द होने पर अस्सलाम हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार महिला का करीब तीन माह पहले अल्ट्रासाउंड कराया गया था, जिसमें पित्त की थैली में पथरी बताई गई थी और उनका उपचार दवाओं से चल रहा था।शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अस्पताल में भर्ती कराने के बाद डॉक्टरों ने पुराने अल्ट्रासाउंड के आधार पर ही ऑपरेशन का निर्णय ले लिया और कोई आवश्यक जांच नहीं कराई। परिजनों का कहना है कि जब उन्होंने टेस्ट कराने की बात कही तो डॉक्टरों ने इसे सामान्य ऑपरेशन बताते हुए अतिरिक्त जांच की जरूरत नहीं बताई। परिजनों के मुताबिक दोपहर करीब तीन बजे ऑपरेशन शुरू किया गया। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने पेट में पानी होने की बात कही और बिना ऑपरेशन किए दोबारा टांके लगा दिए। इसके बाद परिजनों को बताया गया कि कुछ सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं तथा मरीज जल्द ठीक हो जाएगी।

WhatsApp Image 2026-05-20 at 6.07.11 PM (2)
शिकायतकर्ता का आरोप है कि रात करीब नौ बजे महिला की तबीयत अधिक बिगड़ गई और उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों का कहना है कि इसके बाद भी अस्पताल प्रबंधन ने सीपीआर देकर महिला को एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज नल्हड़ भेज दिया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि चिकित्सकों की लापरवाही और बिना उचित जांच के सर्जरी किए जाने के कारण महिला की मौत हुई। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। बताया जा रहा है कि हाल ही में भी इसी अस्पताल के खिलाफ उपचार में लापरवाही और गलत ऑपरेशन को लेकर मामला दर्ज हुआ था। अब एक बार फिर अस्पताल पर लापरवाही के आरोप सामने आए हैं।अस्पताल के चिकित्सक राशीद का कहना है कि महिला पहले ही कैंसर पीड़ित थी अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों पर उपचार में लापरवाही के आप बिल्कुल बेबुनियाद है वह निष्पक्ष जांच के लिए तैयार हैं। मामले में शहर थाना पुलिस का कहना है कि पीड़ित द्वारा शिकायत दे दी गई है और जांच में जुड़ गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार जो भी कार्रवाई होगी वह की जाएगी।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad