पलवल में 8 मई को होगा दिशा समिति की बैठक का आयोजन, विकास कार्यों की होगी समीक्षा

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर करेंगे बैठक की अध्यक्षता

Desh Rojana
On

जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की महत्वपूर्ण बैठक आगामी 8 मई 2026 को प्रात: 11 बजे लघु सचिवालय, द्वितीय तल स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर करेंगे।

पलवल। जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की महत्वपूर्ण बैठक आगामी 8 मई 2026 को प्रात: 11 बजे लघु सचिवालय, द्वितीय तल स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर करेंगे।kishan-1559207108 मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद-डीआरडीए जितेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा 30 मार्च 2026 तक किए गए विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इसके लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी-अपनी प्रगति रिपोर्ट पावर प्वाइंट फॉर्मेट एवं सॉफ्ट कॉपी के रूप में भिजवाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही 22 दिसंबर 2025 को आयोजित पिछली दिशा बैठक की कार्यवाही की प्रति भी संबंधित विभागों को भेजी गई है ताकि पूर्व में दिए गए निर्देशों की प्रगति का मूल्यांकन किया जा सके। सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि वे शुक्रवार 8 मई को होने वाली जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की समीक्षा बैठक में विस्तृत रिपोर्ट सहित उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

सभी देव भूमि उत्तराखंड की संस्कृति और मर्यादा का रखे पूरा ध्यान:- ओमप्रकाश जमदग्नि, दर्जाधारी राज्यमंत्री उत्तराखंड
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सीएसआर फंड से 5 करोड़ रुपए की नई स्ट्रीट लाइटों का किया उद्घाटन
बिना काम पूरा हुए 33 करोड़ की पेमेंट करने पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विजिलेंस जांच के दिए निर्देश
सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में मनाया जाएगा “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” : डीसी आयुष सिन्हा
20 वर्ष अनुभव वाले कलाकार कर सकेंगे “गुरू शिष्य परंपरा योजना” में आवेदन : डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल