Hathin News: नकली प्रोटीन सप्लीमेंट बेचने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार , भारी मात्रा में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट बरामद

Desh Rojana
On

सीआईए  ए.वी.टी. स्टाफ हथीन टीम ने नकली प्रोटीन सप्लीमेंट बेचने वाले एक बड़े गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नामी कंपनियों के नकली प्रोटीन डिब्बे बरामद कर एक आरोपी को पकड़ लिया।  

हथीन:  सीआईए  ए.वी.टी. स्टाफ हथीन टीम ने नकली प्रोटीन सप्लीमेंट बेचने वाले एक बड़े गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नामी कंपनियों के नकली प्रोटीन डिब्बे बरामद कर एक आरोपी को पकड़ लिया।  आरोपी की पहचान कुलभूषण निवासी गाँव बाता, थाना चांदहट  के रूप में हुई है। 

WhatsApp Image 2026-06-05 at 12.18.30 AM
जानकारी के अनुसार बुधवार  को ए.वी.टी. स्टाफ हथीन के ए.एस.आई. विरेन्द्र सिंह अपनी टीम के साथ बस स्टैंड   पर गश्त और अपराध रोकथाम के लिए मौजूद थे।
इसी दौरान उन्हें 'ग्लैनबीया उत्पाद   बनाने वाली कम्पनी के अधिकृत प्रतिनिधि लोकेश कुमार से गुप्त सूचना मिली कि किठवाड़ी चौक पर दुकान चलाने वाला कुलभूषण अपने भाई के साथ मिलकर भारी मात्रा में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट बेचता है।  जिसने अपने गोदाम/घर से प्रोटीन डिब्बे माल देने के लिए कहा है।
सूचना पर विश्वास  करते  हुए पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से आरोपी  के महाराणा प्रताप कॉलोनी स्थित मकान पर नियम अनुसार छापेमारी की। मौके पर आरोपी कुलभूषण को काबू किया गया और घर के अंदर से ग्लैनबीया कंपनी के 96 डिब्बों की भारी मात्रा में नकली फूड प्रोडक्ट्स और प्रोटीन के डिब्बे बरामद किए गए।
पुलिस ने बरामद सभी नकली सप्लीमेंट्स को अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी कुलभूषण के खिलाफ थाना शहर थाना  में ट्रेड मार्क एक्ट तथा कॉपीराइट एक्ट व भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad