फर्जी तरीके से भारतीय सैनिक बन साइबर ठगी करने वाला आरोपी हथीन बाईपास से गिरफ्तार

आरोपी के खिलाफ एनसीआर पोर्टल पर साइबर ठगी की दो शिकायतें दर्ज पाई गई

Desh Rojana
On

साइबर क्राइम  रोकने के लिए गठित की  टीम ने हथीन स्थित बाईपास से एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी खुद को भारतीय सेना का जवान बताकर लोगों से ऑनलाइन ठगी करता था।

हथीन: साइबर क्राइम रोकने के लिए गठित की  टीम ने हथीन स्थित बाईपास से एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी खुद को भारतीय सेना का जवान बताकर लोगों से ऑनलाइन ठगी करता था।Hathinसाइबर क्राइम थाना प्रभारी नवीन कुमार के अनुसार,दिनांक 21 अप्रैल  को थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार की टीम ने अपराधियों की धर पकड़ अभियान के अंतर्गत गुप्त सूचना के आधार पर हथीन बाईपास के पास छापेमारी करआरोपी दिलशाद पुत्र खुर्शीद निवासी गांव गुराकसर, थाना हथीन को गिरफ्तार किया।आरोपी संदिग्ध अवस्था में किसी का इंतजार कर रहा था।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से तीन मोबाइल फोन बरामद हुए। जांच में सामने आया कि इन मोबाइल फोनों में व्हाट्सएप बिजनेस अकाउंट पर “Indian Army” का लोगो लगाकर अलग-अलग नामों से प्रोफाइल बनाई गई थीं। आरोपी इन प्रोफाइल्स के जरिए दुकानदारों से सामान ऑर्डर करता और फिर फर्जी मैसेज भेजकर यह दिखाता कि उनके खाते में ज्यादा पैसे ट्रांसफर हो गए हैं।

इसके बाद वह खुद को इमरजेंसी में बताकर दुकानदारों से रकम वापस कराने के नाम पर फर्जी खातों में पैसे ट्रांसफर करवा लेता था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के मोबाइल नंबरों से जुड़े मामलों में हजारों रुपये की ठगी की 2 शिकायतें नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ  बीएनएस के तहत केस दर्ज कर लिया है। बरामद मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर गहन पूछताछ हेतु आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad