केन्द्र व राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध : गौरव गौतम
खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने मीसा और ताराका गांव में एक करोड़ रुपये की लागत से ग्रामीण मार्गों के निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर किया शिलान्यास
हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने पलवल विधानसभा क्षेत्र के मीसा और ताराका गांव में लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ग्रामीण मार्गों के निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर किया।
पलवल : हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने पलवल विधानसभा क्षेत्र के मीसा और ताराका गांव में लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ग्रामीण मार्गों के निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर किया।शिलान्यास करते हुए अधिकारियों को निर्माण कार्य समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को जल्द से जल्द बेहतर परिवहन सुविधाओं का लाभ मिल सके।

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए लगातार प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि गांवों में मजबूत सड़कें बनने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि किसानों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को भी सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क से गांवों की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीणों का जीवन स्तर भी सुधरेगा। सरकार का लक्ष्य शहरों की तरह गांवों में भी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसी दिशा में सड़क, शिक्षा, खेल और स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से विकास कार्यों में सहयोग करने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील भी की।

इस अवसर पर पूर्व सरपंच लेखराज, पूर्व सरपंच सुंदर, पूर्व सरपंच पूजा, वर्तमान सरपंच सुनील, अनीता तथा कृष्ण कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने मंत्री का स्वागत करते हुए गांवों के विकास के लिए आभार व्यक्त किया।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



