लिफ्ट मांगकर ट्रक चालक को बंधक बना लूट मामले के 24 घंटो के अंदर दो आरोपी किए गिरफ्तार

Desh Rojana
On

करमन टोल प्लाजा पर ट्रक चालक को लिफ्ट के बहाने रोककर उसके साथ बेरहमी से मारपीट करने, बंधक बनाने और ट्रक सहित नकदी की ब्लाइंड लूट मामले का 24 घंटो के अंदर पर्दाफाश कर होडल थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

होडल:  करमन टोल प्लाजा पर ट्रक चालक को लिफ्ट के बहाने रोककर उसके साथ बेरहमी से मारपीट करने, बंधक बनाने और ट्रक सहित नकदी की ब्लाइंड लूट मामले का 24 घंटो के अंदर पर्दाफाश कर होडल थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान साद निवासी फरदड़ी, नूंह और इरसाद निवासी खेड़ी कंकर, नूंह के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

WhatsApp Image 2026-05-10 at 9.19.47 PM
पुलिस गिरफ्त में आरोपी

होडल थाना प्रभारी के अनुसार नूंह जिले के गांव रवा निवासी ट्रक चालक मोहम्मद जैद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 7 मई की रात करीब आठ बजे वह अपनी गाड़ी लेकर कोसीकलां से आ रहा था। करमन टोल प्लाजा के पास तीन युवकों ने होडल जाने के लिए उससे लिफ्ट मांगी। जैद ने उन्हें ट्रक में बिठा लिया।
गाड़ी में बैठते ही तीनों ने चालक पर हमला कर दिया। जैद के अनुसार, आरोपियों ने उसे लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी आंख और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। बदमाशों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और मुंह पर टेप लगाकर ट्रक में पटक दिया। इसके बाद आरोपियों ने ट्रक में रखे 20 हजार रुपये लूट लिए और ट्रक को नूंह रोड की तरफ ले गए। रास्ते में उंटावड़ से आगे एक होटल पर आरोपियों ने खाना खाने के लिए ट्रक रोका। इसी दौरान घायल जैद ने बाहर मौजूद लोगों को इशारा किया। होटल कर्मियों और वहां मौजूद भीड़ ने जब चालक की हालत देखी, तो तुरंत उसे ट्रक से नीचे उतारा। इसी दौरान तीनों बदमाश ट्रक लेकर मौके से फरार हो गए। होडल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर एएसआई साहुद अहमद के नेतृत्व में जांच शुरू की और ब्लाइंड लूट मामले का 24 घंटो के अंदर पर्दाफाश कर दो आरोपियों, साद और इरसाद उपरोक्त को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी ताकि लूट की रकम और फरार साथी का सुराग लग सके।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad