पंजाब नेशनल बैंक द्वारा पलवल में मेगा कृषि आउटरीच कार्यक्रम आयोजित

69 किसानों को 653.22 लाख रुपये के कृषि ऋण स्वीकृत, किसानों को बैंकिंग योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

Desh Rojana
On

पंजाब नेशनल बैंक द्वारा शुक्रवार को पलवल की के.सी. वाटिका में मेगा कृषि आउटरीच कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसान साथियों को बैंक ऋण योजनाओं के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें सरल एवं सुगम तरीके से कृषि ऋण उपलब्ध कराना रहा।

पलवल: पंजाब नेशनल बैंक द्वारा शुक्रवार को पलवल की के.सी. वाटिका में मेगा कृषि आउटरीच कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसान साथियों को बैंक ऋण योजनाओं के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें सरल एवं सुगम तरीके से कृषि ऋण उपलब्ध कराना रहा। कार्यक्रम में लगभग 150 किसान उपस्थित रहे।
इस अवसर पर 69 किसान साथियों को कुल 653.22 लाख रुपये के कृषि ऋण स्वीकृत किए गए। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एवं पंजाब नेशनल बैंक प्रधान कार्यालय दिल्ली से मुख्य महाप्रबंधक सुमेश कुमार ने चयनित किसानों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में मंडल प्रमुख गुरुग्राम निशांत कुमार, सहायक महाप्रबंधक अमीय कुमार घोष, एमसीसी फरीदाबाद के शाखा प्रमुख हरि सिंह तथा एलडीएम दर्शन लाल भल्ला मौजूद रहे।09कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुमेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि पंजाब नेशनल बैंक सदैव किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध रहा है और आगे भी किसान भाइयों के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। उन्होंने बताया कि आज बैंक के प्रधान कार्यालय से अधिकारी देशभर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कृषि आउटरीच कार्यक्रमों में भाग लेने पहुंचे हैं, ताकि किसानों को सरकारी एवं बैंकिंग योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।
मंडल प्रमुख निशांत कुमार ने उपस्थित किसानों को पंजाब नेशनल बैंक की विभिन्न कृषि ऋण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा किसानों से बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां किसानों को विभागीय योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी प्रदान की गई।10
पंजाब नेशनल बैंक मुख्य शाखा पलवल के मुख्य प्रबंधक आनंद ने सभी किसान भाइयों, विभागीय प्रतिनिधियों और बैंक अधिकारियों का कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad