अधिकारी समाधान शिविर में प्राप्त होने वाली शिकायतों का शीघ्र करें निपटान : नगराधीश प्रीति रावत

जिला सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में सुनी गईं जन शिकायतें, अधिकारियों को दिए समयबद्ध समाधान के निर्देश

Desh Rojana
On

उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में जिला सचिवालय पलवल, होडल तथा हथीन के लघु सचिवालय में प्रत्येक सप्ताह सोमवार और गुरुवार को समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

पलवल :उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में जिला सचिवालय पलवल, होडल तथा हथीन के लघु सचिवालय में प्रत्येक सप्ताह सोमवार और गुरुवार को समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।
इसी कड़ी में सोमवार को जिला सचिवालय पलवल में नगराधीश प्रीति रावत की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन किया गया।DSC_0833 शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनकी सुनवाई करते हुए नगराधीश ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निपटान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
नगराधीश प्रीति रावत ने कहा कि समाधान शिविरों के माध्यम से आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों से अपनी समस्याएं साझा करने का अवसर मिल रहा है, जिससे शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया सरल और तेज हुई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निपटान में पारदर्शिता और संवेदनशीलता बनाए रखें तथा लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
समाधान शिविर में जिला राजस्व अधिकारी बलराज सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad