सरकारी, गैर सरकारी विभागों के कर्मचारियों, किसान व मजदूर संगठनों ने पानीपत शहर में निकाला विशाल जुलूस
राजनीतिक दलों में कांग्रेस, सीपीआई व सीपीएम के नेताओं ने पहुंचकर दिया देशव्यापी हडताल को अपना समर्थन
केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, कर्मचारी फेडरेशनों और संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर देशव्यापी हड़ताल को लेकर बृहस्पतिवार को हजारों की संख्या में सरकारी एवं गैर सरकारी विभागों के कर्मचारियों, किसान व मजदूर संगठनों ने मोदी सरकार के विरोध में पानीपत शहर में विशाल जुलूस निकाल कर जिला सचिवालय पर विरोध जनसभा की।
पानीपत: केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, कर्मचारी फेडरेशनों और संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर देशव्यापी हड़ताल को लेकर बृहस्पतिवार को हजारों की संख्या में सरकारी एवं गैर सरकारी विभागों के कर्मचारियों, किसान व मजदूर संगठनों ने मोदी सरकार के विरोध में पानीपत शहर में विशाल जुलूस निकाल कर जिला सचिवालय पर विरोध जनसभा की। कांग्रेस पार्टी की और से जिला अध्यक्ष ग्रामीण रमेश मलिक, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सचिन कुंडू, बलबीर बाल्मीकि, कंवर सिंह छौक्कर, बलवान बाल्मीकि, सतपाल बाल्मीकि, प्रियांश मलिक, प्रवीन नारा व जसबीर पन्नू आदि ने भाग लिया और कांग्रेस की तरफ से हडताल को समर्थन दिया।
विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व सीटू राज्य सचिव सुनील दत्त, एसकेएस हरियाणा उपप्रधान कश्मीर सिंह, सह सचिव जितेंद्र खर्ब, जिला प्रधान अमरीश त्यागी, सचिव शिवकुमार, प्रेस सचिव प्रमोद शर्मा, बिजली विभाग के राज्य उप प्रधान जितेंद्र सैनी, नगर पालिका कर्मचारी यूनियन के प्रधान नरेश कुमार, आशा वर्कर यूनियन जिला प्रधान बंटी, जिला सचिव सुशीला, मिड डे मील वर्कर्स जिला प्रधान निर्मला अहलावत, इंडस्ट्रियल वर्कर जिला प्रधान जय भगवान, सचिव रामकुमार यादव, कोषाध्यक्ष नवीन सपडा, ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन जिला प्रधान सुल्तान, वन मजदूर यूनियन जिला प्रधान महेंद्र, किसान सभा के जिला प्रधान डॉक्टर सुरेंद्र मलिक, सचिव राजपाल, कोषाध्यक्ष कंवर सिंह छौक्कर, उप प्रधान दिलावर सिंह राठी, रिटायर्ड कर्मचारी संघ जिला प्रधान शीशपाल मलिक, सचिव सतबीर सिंह, खेत मजदूर यूनियन जिला सचिव राजेंद्र, उप प्रधान ओमपाल, सीपीएम से सुरेंद्र मलिक, सीपीई से मामचंद सैनी, संयुक्त किसान मोर्चा से रोहतास आर्य आदि नेताओं ने किया।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।



