फ्लैट बुकिंग के नाम पर लगभग 6.19 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
साइबर थाना पुलिस ने बीते वर्ष जून माह में गांव भोतवास भोंदू निवासी एक व्यक्ति से फ्लैट बुकिंग के नाम पर लगभग 6.19 लाख रुपए की साइबर ठगी के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है।
रेवाड़ी: साइबर थाना पुलिस ने बीते वर्ष जून माह में गांव भोतवास भोंदू निवासी एक व्यक्ति से फ्लैट बुकिंग के नाम पर लगभग 6.19 लाख रुपए की साइबर ठगी के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी की पहचान यूपी के जिला लखनऊ के फैजुलागंज के आदर्श नगर निवासी उदय पाण्डेय के रूप में हुई है।

जांचकर्ता ने बताया कि गत वर्ष 28 जुलाई को गांव भोतवास भोंदू निवासी कुलदीप शर्मा ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसके पास 3 जून 2025 को व्हाट्सएप कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने उसे घर बैठ काम करते हुए पैसा कमाने का लालच दिया था। उसने इसके लिए मना कर दिया। दो-तीन दिन बाद उसे टेलीग्राम पर एबीसीसी प्रोजेक्ट के बारे में फ्लैट बुकिंग प्रोजेक्ट में पैसा लगाने को कहा। उसके पास एक लिंक भेजकर उसे प्लान समझाया गया। उसने झांसे में आकर 8 ट्रांजेक्शन के जरिए 6 लाख 19 हजार 89/- रुपए बताए गए बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उसने फ्लैट बुकिंग का लेटर या रसीद मांगी, तो उन लोगों ने रसीद या लेटर नहीं दिए। उससे और अधिक पैसे की मांग की गई, तो उसकी ठगी का पता चला। जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त एक आरोपी यूपी के जिला लखीमपुर के गांव सकेथू हाल किरायेदार क्रांति नगर दिल्ली निवासी सुधाकर वर्मा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी सुधाकर वर्मा के बैंक खाते में ठगी की रकम में से 96 हजार 872/- रुपए ट्रांसफर हुए थे। जो इस मामले में पुलिस ने शनिवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी यूपी के जिला लखनऊ के फैजुलागंज के आदर्श नगर निवासी उदय पाण्डेय को भी गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी उदय पाण्डेय की पत्नी के खाते में ठगी की रकम में से 61 हजार 872/- रुपये ट्रांसफर हुए थे। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।




