गेहूं निकालते समय मशीन में पूरा चला गया किसान, हुई मौत

मृतक का बेटा पुलिस में सेवारत

Desh Rojana
On

जिले के गांव खुर्शीद नगर में शुक्रवार की देर शाम एक हृदय विदारक घटना हुई। खेत में गेहूं निकालते समय 69 वर्षीय किसान का पूरा शरीर थ्रैशर मशीन ने अपने अंदर खींच लिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का बेटा पुलिस में सेवारत बताया गया है। 

रेवाड़ी: जिले के गांव खुर्शीद नगर में शुक्रवार की देर शाम एक हृदय विदारक घटना हुई। खेत में गेहूं निकालते समय 69 वर्षीय किसान का पूरा शरीर थ्रैशर मशीन ने अपने अंदर खींच लिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का बेटा पुलिस में सेवारत बताया गया है। 
IMG-20260418-WA0050
किसान के थ्रेसर से बाहर दिखते पैर।
पता चला है कि जिला रेवाड़ी के गांव खुर्शीद नगर में किसान यशपाल ने शुक्रवार को गेहूं निकालने के लिए खेत में थ्रैशर मशीन बुलाई थी। बीती शुक्रवार की देर शाम जब उनका पूरा परिवार फसल निकालने में जुटा था, तब यशपाल खुद मशीन पर चढ़कर थ्रेसर में गेहूं की पुलियों को डाल रहा था। 
इस दौरान उसका हाथ थ्रेसर मशीन में चला गया और उनको थ्रैशर ने तेजी से अपने अंदर खींच लिया। यह घटना अचानक हुई, जिसने वहां मौजूद लोग को हक्का बक्का कर दिया। आनन फानन में जब तक थ्रेसर मशीन को बंद किया जाता, तब तक किसान यशपाल का शरीर (कमर से ऊपर का हिस्सा) मशीन के अंदर जा चुका था। 
मशीन रुकने पर मौके पर मौजूद परिजनों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हुए मगर तब तक किसान की मौत हो चुकी थी। इस दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद थाना कोसली से पुलिस टीम लेकर थाना प्रभारी मनोज कुमार खुद मौके पर पहुंचे। पुलिस ने थ्रेसर से इस शव को निकलवाकर अपने कब्जे में लेकर इसको पंचनामा कार्यवाही के लिए अस्पताल भिजवा दिया। शनिवार को पंचनामा कार्यवाही के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। 
 
 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad