थाना बावल पुलिस ने लगभग आठ साल पुराने रतनलाल हत्याकांड में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देश में कार्य करते हुए बावल थाना पुलिस ने लगभग 8 साल पुराने गांव खुर्मपुर निवासी रतनलाल हत्याकांड में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी की पहचान गांव खुर्मपुर निवासी मंजीत के रूप में हुई।
रेवाड़ी: पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देश में कार्य करते हुए बावल थाना पुलिस ने लगभग 8 साल पुराने गांव खुर्मपुर निवासी रतनलाल हत्याकांड में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी की पहचान गांव खुर्मपुर निवासी मंजीत के रूप में हुई।जांचकर्ता ने बताया कि गांव खुर्मपुर निवासी प्यारेलाल ने अपनी शिकायत में बतलाया था कि उसके ताऊ का बेटा रतनलाल गांव में सफाई कर्मचारी लगा हुआ था। 26 दिसंबर 2018 की रात वह खाना खाने के बाद अपने घर के कमरे में सो गया था। अगले दिन सुबह जब वह उसके घर गया, तो रतनलाल चारपाई पर मृत पड़ा हुआ था। उसके सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे।
.jpeg)
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची बावल थाना पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम टीम को मौके पर बुलाकर जांच शुरू की। मृतक के गले पर रस्सी व चेहरे और सिर पर चोट के निशान पाए गए थे। जिस पर पुलिस ने प्यारेलाल की शिकायत पर थाना बावल में हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो इस मामले में सीआईए धारूहेड़ा ने गत 5 मई को मामले में संलिप्त एक आरोपी गांव खुर्मपुर निवासी सोमबीर को गढ़ी बोलनी रोड पर रेलवे पुल के नीचे से अवैध हथियार सहित काबू लिया था।
पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी सोमबीर ने बताया कि उसके दोस्त सुनील का गांव के ही एक अन्य व्यक्ति से जमीनी विवाद था, जिसको लेकर उनके खिलाफ थाना बावल में हत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज हुआ था। सुनील के घर के ठीक सामने मृतक रतनलाल का घर था। आरोपियों को शक था कि रतनलाल उनके विरोधियों को सूचनाएं लीक करता है। इसी रंजिश के चलते उसने अपने साथी सुनील और मंजीत के साथ मिलकर रतनलाल के साथ मारपीट कर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी।
इस मामले में आरोपी सोमबीर को पुलिस जल्द अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर इस मामले में भी शामिल तफ्तीश (अनुसंधान) किया जाएगा। इस मामले में थाना बावल पुलिस ने बुधवार को मामले में संलिप्त दुसरे आरोपी गांव खुर्मपुर निवासी मंजीत को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपी की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

About The Author
संबंधित समाचार



