Palwal News: नशा मुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं : एसडीएम भूपेंद्र सिंह

नागरिक नशा मुक्त भारत का संकल्प लेकर अभियान को सफल बनाने में बने भागीदार

Desh Rojana
On

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान  के तहत देशभर में नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पलवल सहित प्रदेश के सभी जिलों में व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश जारी किए गए हैं।

पलवल:  सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान  के तहत देशभर में नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पलवल सहित प्रदेश के सभी जिलों में व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश जारी किए गए हैं।
एसडीएम पलवल भूपेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए निर्देश दिए कि भारत सरकार की ओर से लागू किया गया यह अभियान जिला में जगह-जगह संचालित किया जाए और अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं, महिलाओं एवं शैक्षणिक संस्थानों को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि नशामुक्त भारत अभियान की पहुंच और प्रभाव का आकलन करने के लिए विभाग ने नशा मुक्त भारत अभियान ई-प्रतिज्ञा और क्यूआर कोड को सभी जागरूकता एवं आउटरीच कार्यक्रमों में प्रमुखता से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए हैं। इस ई-प्रतिज्ञा के माध्यम से नागरिक, विद्यार्थी, युवा, अधिकारी और आमजन ऑनलाइन नशा मुक्त भारत की शपथ ले सकेंगे।
एसडीएम ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि ई-प्रतिज्ञा और क्यूआर कोड का स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों, सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। साथ ही सामाजिक रैलियों, कार्यशालाओं, सेमिनारों, खेल गतिविधियों और शपथ समारोहों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्वयंसेवकों, युवा क्लबों, सामुदायिक समूहों तथा आम जनता से भी अभियान में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की है। इच्छुक नागरिक ई-प्रतिज्ञा लिंक  nmba.dosje.gov.in/pledge?type=e-pledge     और क्यूआर कोड के स्कैन कर ऑनलाइन ई-प्रतिज्ञा भी ले सकते हैं।

WhatsApp Image 2026-05-21 at 9.57.47 PM

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad