Palwal News: सीईओ जिला परिषद ने 24 मई को आयोजित होने वाली मैराथन बारे दिए दिशा-निर्देश

मैराथन में पलवल के सेक्टर 2 से स्टेडियम तक दौड़ेंगी 14-18 वर्ष की लड़कियां

Desh Rojana
On

जिला प्रशासन द्वारा बालिकाओं को कैंसर के प्रति जागरूक, खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और तानवमुक्त और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के उद्देश्य से 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग की छात्राओं के लिए एनजीओ वी. सत्या फाउंडेशन के सहयोग से मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मैराथन रविवार 24 मई को सुबह 6:30 बजे से शुरू होगी, जिसे हरियाणा सरकार में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम बतौर मुख्य अतिथि हरी झंडी दिखाएंगे।

पलवल:  जिला प्रशासन द्वारा बालिकाओं को कैंसर के प्रति जागरूक, खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और तानवमुक्त और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के उद्देश्य से 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग की छात्राओं के लिए एनजीओ वी. सत्या फाउंडेशन के सहयोग से मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मैराथन रविवार 24 मई को सुबह 6:30 बजे से शुरू होगी, जिसे हरियाणा सरकार में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम बतौर मुख्य अतिथि हरी झंडी दिखाएंगे। यह मैराथन सेक्टर दो स्थित सामुदायिक भवन से शुरू होकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पर आकर समाप्त होगी तथा इंडोर स्टेडियम में समापन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार और नगराधीश प्रीति रावत ने मैराथन के सफल आयोजन को लेकर बृहस्पतिवार को संबंधित विभागों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मैराथन में 14 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक की लड़कियों की अधिक से अधिक प्रतिभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि मैराथन से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियों और प्रबंध समय रहते सुनिश्चित कर लिए जाएं। उन्होंने बताया कि मैराथन की विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
सीईओ जितेंद्र कुमार ने लड़कियों सहित युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय नागरिकों से मैराथन में बढ़चढक़क भाग लेने तथा लड़कियों को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस मैराथन का मुख्य उद्देश्य बेटियों में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं खेल भावना को बढ़ावा देना है। मैराथन में विभिन्न विद्यालयों की छात्राएं भाग लेंगी और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया जाएगा। यह आयोजन ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ संदेश को भी मजबूत करेगा तथा समाज में बालिकाओं के सशक्तिकरण की प्रेरणा देगा।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी मामराज रावत, उप सिविल सर्जन डा. रामेश्वरी वर्मा, खेल राज्य मंत्री हरियाणा के मीडिया सलाहकार नितिन शर्मा, वी. सत्या फाउंडेशन की डा. नंदिनी महीलवाल सहित विभागों के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026-05-21 at 9.58.30 PM (1)

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Narnaul News: इंटरनेट या वीडियो कॉल पर 'डिजिटल अरेस्ट' का कोई कानून नहीं, ठगों से रहें सतर्क: एसपी दीपक कुमार
Narnaul News: दो लाख की रंगदारी न देने पर घर में तोड़फोड़, पुलिस ने दो घंटे में दबोचे दो बदमाश
Narnaul News: नांगल चौधरी में आयोजित तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा; जांगिड़ सभा भवन के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की
Mewat /Taudu News: तावडू नगरपालिका में ‘फर्जी बिलों’ का कथित खेल! ME पर करोड़ों के भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, शिकायत से मचा हड़कंप।
Mewat/Tawdu News: सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म होते ही बदली शहर की सूरत, चौक-चौराहे कचरे से हुए मुक्त।