Palwal News: मिशन जनगणना 2027 : क्षेत्र में 75 प्रतिशत घरों का कार्य हुआ पूरा : सहायक संभागीय प्रभारी जसबीर सिंह

आम जनता से जनगणना कर्मियों को सही जानकारी प्रदान कर सहयोग करने का किया आह्वान

Desh Rojana
On

जिला में चल रही राष्ट्रीय जनगणना 2027 के सुचारू और सटीक संचालन को सुनिश्चित करने के लिए सहायक संभागीय प्रभारी जसबीर सिंह, जिला सांख्यिकी अधिकारी संजय गुप्ता और जिला जनगणना समन्वय अधिकारी शिवम सिंह द्वारा क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया गया। संयुक्त निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जमीनी स्तर पर काम कर रहे प्रगणकों और पर्यवेक्षकों से मुलाकात कर जानकारी प्राप्त की। 

पलवल:  जिला में चल रही राष्ट्रीय जनगणना 2027 के सुचारू और सटीक संचालन को सुनिश्चित करने के लिए सहायक संभागीय प्रभारी जसबीर सिंह, जिला सांख्यिकी अधिकारी संजय गुप्ता और जिला जनगणना समन्वय अधिकारी शिवम सिंह द्वारा क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया गया। संयुक्त निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जमीनी स्तर पर काम कर रहे प्रगणकों और पर्यवेक्षकों से मुलाकात कर जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जनगणना के तहत किए जा रहे डेटा प्रविष्टि के कार्यों की समीक्षा की और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को प्रोत्साहित किया और कार्य की प्रगति की समीक्षा की।
सहायक संभागीय प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि जिले में जनगणना का कार्य तीव्रता और पूरी पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक क्षेत्र के लगभग 75 प्रतिशत घरों को कवर किया जा चुका है तथा शेष बचे हुए घरों के डेटा संग्रहण कार्य को भी पूरी गुणवत्ता के साथ जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रगणक फील्ड में मौके पर जाकर ही डेटा अपलोड करें ताकि आंकड़ों में शत-प्रतिशत शुद्धता बनी रहे।

WhatsApp Image 2026-05-21 at 9.57.18 PM
सहायक संभागीय प्रभारी ने पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए कि वे हर ब्लॉक और वार्ड की मॉनिटरिंग बारीकी से करें और किसी भी तकनीकी समस्या का तुरंत समाधान करें। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य में बढ़-चढक़र सहयोग करें। जब भी प्रगणक आपके घर आएं, उन्हें पूरी और सही जानकारी उपलब्ध कराएं ताकि देश के विकास और भविष्य की योजनाओं के लिए सटीक आंकड़े तैयार किए जा सकें।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad