New Delhi :अब विदेशियों पर होगी कड़ी नजर, गृह मंत्रालय ने बदल डाले इमिग्रेशन के नियम

Desh Rojana
On

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स रूल्स, 2025 में एक बड़ा संशोधन अधिसूचित किया है, जिसके तहत कम अवधि के वीजा पर आने वाले विदेशियों के लिए ठहरने की अवधि बढ़ाने से जुड़े नियमों को पहले से ज्यादा सख्त बना दिया गया हैI

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स रूल्स, 2025 में एक बड़ा संशोधन अधिसूचित किया है, जिसके तहत कम अवधि के वीजा पर आने वाले विदेशियों के लिए ठहरने की अवधि बढ़ाने से जुड़े नियमों को पहले से ज्यादा सख्त बना दिया गया हैIhome ministerकेंद्रीय गृह मंत्रालय ने भारत में विदेशी नागरिकों की निगरानी और इमिग्रेशन प्रक्रिया को पहले से अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से इमिग्रेशन एंड एंड फॉरेनर्स रूल्स, 2025 में कई संशोधन किए गए हैं I नए नियमों के अनुसार,अब 180 दिन या उससे कम अवधि के वीजा पर भारत आने वाले उन विदेशी नागरिकों को, जो अपनी निर्धारित वीजा अवधि से आगे देश में रुकना चाहते हैं, अपनी 180 दिनों की तय समय सीमा समाप्त होने से पहले ही किसी भी समय अपना आधिकारिक रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से कराना होगा I कुछ विशेष परिस्थितियों जैसे किसी इमरजेंसी में ही देरी से रजिस्ट्रेशन की अनुमति दी जाएगीI

मंत्रालय ने नियमों में बदलाव करते हुए भारतीय माता-पिता के बच्चों के लिए नागरिकता संबंधी विशेष प्रावधान जोड़े हैंI यदि बच्चा भारत में रहते हुए बाद में किसी भी अन्य देश की नागरिकता प्राप्त कर लेता है तो ऐसी स्थिति में माता-पिता को इसकी जानकारी 30 दिनों के अंदर पंजीकरण अधिकारी को देनी होगीI इसके अतिरिक्त अपील प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन बनाया गया हैI

बता दें कि विदेशी नागरिकों के लिए लागू पुराने नियम के तहत ये व्यवस्था काफी अलग थी. पहले भारत आने वाले विदेशी नागरिकों को अपनी तय अवधि यानी 180 दिन पूरे हो जाने के बाद भी अगले 14 दिनों के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन कराने की कानूनी अनुमति दी गई थी, जिसे अब पूरी तरह समाप्त कर दिया गया हैIletter home ministerगृह मंत्रालय द्वारा नियमों में किए गए इस बड़े बदलाव का मुख्य उद्देश्य भारत आने वाले विदेशी नागरिकों की देश में मौजूदगी की निगरानी को दुरुस्त करना है I साथ ही  साथ ही पूरी इमिग्रेशन प्रक्रिया को डिजिटल और प्रशासनिक रूप से अधिक प्रभावी तथा पारदर्शी बनाना है, ताकि सुरक्षा बनी रहे I

---- समाप्त ---- 

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad