नई सोच, नया शहर” अभियान के अंतर्गत सेक्टर-12 टाउन पार्क में स्वच्छता अभियान का आयोजन
यह अभियान नगर निगम द्वारा DPS बल्लभगढ़ सीकरी स्कूल के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए पार्क परिसर में सफाई गतिविधियों में सक्रिय सहयोग किया।
नगर निगम फरीदाबाद के “नई सोच, नया शहर” अभियान के अंतर्गत सेक्टर-12 टाउन पार्क में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान नगर निगम द्वारा DPS बल्लभगढ़ सीकरी स्कूल के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए पार्क परिसर में सफाई गतिविधियों में सक्रिय सहयोग किया।
यह अभियान निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के दिशा-निर्देशों पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पार्क परिसर में सफाई करते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।इस अभियान में तुलिका सुनेजा (संस्थापक, ग्रीन हैंड्स एनजीओ) तथा कल्पना मंडल (आईईसी एक्सपर्ट, नगर निगम फरीदाबाद) का विशेष सहयोग और मार्गदर्शन रहा। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने स्वच्छता गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभियान के दौरान बच्चों ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई तथा प्लास्टिक का उपयोग कम करने, खुले में कचरा न फैलाने और कूड़ेदान का उपयोग करने जैसे महत्वपूर्ण संदेश दिए। विद्यार्थियों ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ शहर के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। नगर निगम फरीदाबाद द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान बच्चों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल साबित हो रहा है।

About The Author
संबंधित समाचार



