दिल्ली: परीक्षा व्यवस्था पर गुस्सा, Cockroach Janta Party का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

Desh Rojana
On

Cockroach Janta Party ने NEET सहित सरकारी परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ जंतर-मंतर पर जोरदार प्रदर्शन किया, जहां छात्रों ने धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग उठाई।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज एक नया सियासी चेहरा और एक अलग अंदाज़ देखने को मिल रहा है। खुद को व्यवस्था का शिकार बने  युवाओं की आवाज़ बताने वाली कॉकरोच जनता पार्टी आज पहली बार सड़क पर उतरी है-और संदेश साफ है, परीक्षा घोटालों पर अब  खामोशी नहीं।

80f00fab-8158-4653-b1e0-272c614f3429इस विरोध प्रदर्शन को कमांड कर रहे हैं पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, जो आज सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर अमेरिका से दिल्ली पहुंचे। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही अभिजीत के हाथ में डॉ. भीमराव अंबेडकर की किताब दिखी -और यही किताब आज इस आंदोलन का प्रतीक बन गई है। इसी संविधान और अधिकारों की बात को लेकर CJP ने जंतर-मंतर पर अपना पहला बड़ा प्रदर्शन शुरू किया।

जंतर-मंतर पर हजारों की संख्या में छात्र और युवा जुटे हैं। हाथों में पोस्टर ,  ba16be5b-9ed4-41cd-9b82-23c1770c5626चेहरों पर कॉकरोच मास्क और नारों में गुस्सा। भीड़ एक सुर में बोल रही है- शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो। यह प्रदर्शन NEET-UG पेपर लीक के साथ-साथ CBSE, CUET और SSC-GD जैसी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी  के खिलाफ किया जा रहा है।

और आप्को बता दें की प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को सीधे निशाने पर लिया।  छात्रों का कहना है कि परीक्षा प्रणाली में लगातार हो रही खामियों ने मेहनत करने वाले युवाओं का भविष्य दांव पर लगा दिया है।

कुल मिलाकर, जंतर-मंतर पर आज सिर्फ एक धरना नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ उबलता गुस्सा दिखाई दे रहा है। 

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad