Palwal/Hathin News: सोमवार से जिला अदालत में हाेगा अवकाश
जिला अदालत में एक जून सोमवार से गर्मियों की छुट्टिया होंगी। 30 जून तक जहां सिविल केसों की सुनवाई नहीं होगी, वहीं 15 दिन आपराधिक मामले भी नहीं सुने जाएंगे।
हथीन । जिला अदालत में एक जून सोमवार से गर्मियों की छुट्टिया होंगी। 30 जून तक जहां सिविल केसों की सुनवाई नहीं होगी, वहीं 15 दिन आपराधिक मामले भी नहीं सुने जाएंगे। आपात व रूटीन सुनवाई के लिए जिला सेशन जज की तरफ से ड्यूटी मजिस्ट्रेट की ड्यूटी रोस्टर के तहत लगाई जाएगी।
स्थानीय बार असोसिएशन के प्रधान आस मोहम्मद ने बताया कि हर साल की तरह पूरे माह सिविल कोर्ट बंद रहेगी। ऐसे में 1 से 15 जून तक केवल आपराधिक केसों की सुनवाई होगी। इसके बाद 15 जून से 30 जून तक दोनों तरह की अदालत बंद रहेंगी। केवल आपात स्थिति के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट की ड्यूटी रहेगी।
About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।



