Faridabad News: फरीदाबाद के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: 23 मई को लगेगा मेगा जॉब फेयर, 50 नामी कंपनियां देंगी नौकरी के अवसर

Desh Rojana
On

फरीदाबाद में 23 मई को जिला रोजगार कार्यालय की ओर से एक मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें ग्रेजुएट से लेकर अनुभवी उम्मीदवारों को 50 नामी कंपनियों में नौकरी पाने का अवसर मिलेगा।

9884a50a-dfd7-4408-ba5b-8fb8dd941eb2फरीदाबाद के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी । नौकरी की तलाश कर रहे ग्रेजुएट से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट और अनुभवी उम्मीदवारों के लिए कल एक बड़ा जॉब फेयर आयोजित किया जा रहा है। यह रोजगार मेला 23 मई, शनिवार को आयोजित होगा, जिसमें छोटी-बड़ी करीब 50 नामी कंपनियां युवाओं को नौकरी का अवसर देंगी। यह जॉब फेयर जिला रोजगार कार्यालय की ओर से कुछ निजी फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होटल डिलाइट सरोवर, नीलम बाटा रोड पर आयोजित होगा। जिला प्रमुख अधिकारी आयुष सिन्हा ने बताया कि इस मेले का उद्देश्य युवाओं को उनके हुनर और योग्यता के अनुसार रोजगार से जोड़ना है।और उनका कहना है की  शामिल होने वाले युवा अपने ज़रूरी दस्तावेज लेकर आए।ec78298a-7577-4cbd-9204-85bc3c0f6b1e  मंडल रोजगार अधिकारी योगेश कुमार के अनुसार इस जॉब फेयर में 40 से 50 बड़ी निजी कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। इनमें विक्टोरा इंडस्ट्रीज, पारसनाथ ऑर्गेनिक्स, स्काईपैक इंडिया, बीसीएच इलेक्ट्रिक, जेबीएम ऑटो, शाही एक्सपोर्ट्स, पॉली मेडिक्योर, सनफ्लेम एंटरप्राइजेज, हिंदुस्तान सिरिंज एंड मेडिकल डिवाइसेज, अमूल डेयरी, एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड, इंडो ऑटोटेक लिमिटेड और अल्पाइन शूज प्राइवेट लिमिटेड जैसी नामी कंपनियां शामिल हैं। इस रोजगार मेले में ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, आईटीआई, बीटेक, बीसीए, एमसीए और अनुभवी उमीदवार भाग ले सकते हैं। मौके पर ही इंटरव्यू और चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी, जिससे युवाओं को तुरंत नौकरी मिलने की संभावना रहेगी। रोजगार अधिकारियों ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी पहले से ऑनलाइन पंजीकरण भी कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को [Jitojobs.org] पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad