Faridabad News: सेवा संकल्प अभियान के तहत अलग-अलग वार्डों में लगातार जारी सफाई अभियान
वार्ड 1अटल पार्क, वार्ड-10 लेजर वैली पार्क और रोज गार्डन पार्क में विशेष सफाई एवं सजावट कार्य,लगाए गए पौधे
नगर निगम फरीदाबाद द्वारा चलाए जा रहे “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत शहर के अलग-अलग वार्डों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई अभियान लगातार जारी है।
फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद द्वारा चलाए जा रहे “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत शहर के अलग-अलग वार्डों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में नंबर-1 स्थित अटल पार्क सेक्टर 25, वार्ड नंबर-10 के रोज वैली गार्डन तथा रोज गार्डन पार्क एनआईटी में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पार्कों एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई, कूड़ा उठाने, झाड़ियों की सफाई तथा अन्य आवश्यक कार्य किए गए। इसके साथ ही पार्कों को सुंदर एवं आकर्षक बनाने के लिए सजावट संबंधी कार्य भी किए गए। साथ साथ पौधे भी लगाए गए।यह अभियान निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह के दिशा-निर्देशों पर तथा जॉइंट कमिश्नर कमिश्नर अनिल यादव के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। सफाई एवं सौंदर्यीकरण के कार्य नगर निगम के सफाई विभाग एवं हॉर्टिकल्चर विभाग की देखरेख में किए गए।नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर के विभिन्न वार्डों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ पार्कों एवं सार्वजनिक स्थानों के सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। *इसके अलावा शहर में जगह जगह से कूड़ा उठान और सफाई का कार्य भी प्रत्येक जोन में किया गया।
इसके अलावा बल्लभगढ़ में जॉइंट कमिश्नर करण सिंह के मार्गदर्शन में भी सफाई के कार्यक्रम आयोजित किए गए निगम का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर बनाने के लिए नियमित रूप से ऐसे अभियान जारी रखना है।

About The Author
संबंधित समाचार



