Palwal News : अनुशासित जीवन और स्वयं को तराशना ही सफलता का मंत्र : अश्विनी प्रभाकर

Desh Rojana
On

एनजीएफ कॉलेज में  विद्यार्थियों के लिए नए सत्र का शुभारंभ किया गया। विद्यार्थियों के लिए प्रथम दिन ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने बहुत ही उत्साह के साथ बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

पलवल : एनजीएफ कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए नए सत्र का शुभारंभ किया गया। विद्यार्थियों के लिए प्रथम दिन ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने बहुत ही उत्साह के साथ बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। dd

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत विभिन्न संकल्पों के साथ की जिसमें उन्होंने अपने  विषय में रुचि और शिक्षा के बदलते  स्वरूप को जाना। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर और सरस्वती वंदना के साथ की गई। कॉलेज के सीईओ अश्विनी प्रभाकर तथा सनस्टोन संस्था के सह - संस्थापक अंकुर जैन मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने सभी विद्यार्थियों तथा उनके माता-पिता और अतिथियों का स्वागत किया। अश्विनी प्रभाकर ने कहा कि आज का युवा अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति और अनुशासित जीवन से किसी भी लक्ष्य को हासिल कर सकता है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को उनकी प्रतिभा के लिए अनेक प्रकार की योजनाओं के बारे में भी बताया।इसी कड़ी में अंकुर जैन ने कहा कि युवा जोश,जज्बा,जुनून तो है ही और उन्होंने कहा कि आज का युवा जागरुक है। वह अपनी जागरूकता से जीवन के हर क्षेत्र में सीख कर अपने आपको आत्मनिर्भर और देश को मजबूत बनाने में अपना विशेष योगदान दे रहा है। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि विद्यार्थी  अपने विचारों की शक्ति से कोई भी सकारात्मक  क्रांति ला सकते हैं। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक लवीन गिदवानी ने विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना दी और आज की तकनीक से रूबरू होकर अपने जीवन को आगे बढ़ने का संदेश दिया। इस अवसर पर क्षेत्रीय निदेशक मणिकांत ने कॉलेज में प्रदान होने वाली आधुनिक शिक्षा और रोजगार के बारे ने विस्तार से बताया। पलवल जिले में पहली बार इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को फ्री लैपटॉप वितरण का कार्यक्रम किया गया। इस कड़ी में सह निदेशक राजेश प्रभाकर ने मुख्य भूमिका निभाई। नई विद्यार्थियों को अनेक क्षेत्रों के वक्ताओं द्वारा उनके कौशल और शिक्षा के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में डीन डॉ कुलदीप के अलावा सभी अध्यापक मौजूद थे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad