Pinjore: पिंजौर बाजार में युवक की डंडों से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार

Desh Rojana
On

पिंजौर के मुख्य बाजार क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक युवक की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दिए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।

पिंजौर: पिंजौर के मुख्य बाजार क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक युवक की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दिए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।1001006507
प्राप्त जानकारी के अनुसार जितेश मनोचा अपनी गाड़ी से उतर रहा था। इसी दौरान अचानक 5 से 6 हमलावर वहां पहुंचे और उस पर डंडों से हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपियों ने युवक पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। लोगों ने उसे संभालने का प्रयास किया, लेकिन उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस की विभिन्न टीमें मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है तथा आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश समेत विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है तथा सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Gurugram News: गुरुग्राम में विश्व पर्यावरण दिवस पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने जनभागीदारी से स्वच्छ पर्यावरण बनाने का किया आह्वान
Kurukshetra News: कार्यालय में गठित कमेटियां यौन उत्पीडऩ से संबंधित मामले की निष्पक्षता और समयबद्घ तरीके से करें जांच: रेणू भाटिया
Chandigarh News: 30 जून तक एलपीजी उपभोक्ता कराएं आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन
Panchkula News: हरित क्रांति की तरह बागवानी एवं एग्री-बिजनेस क्रांति का अब नेतृत्व करेगा हरियाणा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
Panchkula News: रायपुर रानी के सरपंच व ग्राम सचिव को सभी नालियों व गलियों की सफाई मानसून से पहले करना सुनिश्चित करने के दिए निर्देश