अनाधिकृत व्यावसायिक भवनों की जांच के निर्देश, साप्ताहिक रिपोर्ट अनिवार्य : - धीरेंद्र खड़गटा निगमायुक्त

निगम द्वारा सरकारी राजस्व की हानि को रोकने और रिकवरी को लेकर उठाया जा रहा है ये सख्त कदम

Desh Rojana
On

नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने संज्ञान लेते हुए निर्देश जारी किए हैं कि निगम क्षेत्र में बड़ी संख्या में अनाधिकृत  व्यावसायिक भवन निर्मित पाए गए हैं, जिससे नगर निगम को राजस्व की हानि हो रही है।

फरीदाबाद: नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने संज्ञान लेते हुए निर्देश जारी किए हैं कि निगम क्षेत्र में बड़ी संख्या में अनाधिकृत  व्यावसायिक भवन निर्मित पाए गए हैं, जिससे नगर निगम को राजस्व की हानि हो रही है।

Dhirendra-Khadgata-Corporation-Commissioner
इस पर कड़ी कार्रवाई करते हुए निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने मुख्य नगर योजनाकार (चीफ टाउन प्लानर) वरिष्ठ नगर योजनाकार( सीनियर टाउन प्लानर)  एवं वरिष्ठ वास्तुकार (सिनियर आर्किटेक्ट) को निर्देश दिए हैं कि वे सभी अपने अधीनस्थ स्टाफ की सहायता से प्रत्येक सप्ताह कम से कम पांच - पांच ऐसे व्यावसायिक भवनों की पहचान करें।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रत्येक मामले की केस-वाइज रिपोर्ट तैयार कर संबंधित सुझावात्मक कार्रवाई सहित हर शुक्रवार को कमिश्नर कार्यालय में  प्रस्तुत करें।
निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि निगम के राजस्व की सुरक्षा एवं नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad