बुजुर्गों के सम्मान के लिए अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में इनेलो उतरेगी सडक़ पर: डॉ नवीन नैन भालसी

Desh Rojana
On

युवा इनेलो के प्रधान महासचिव डॉ नवीन नैन भालसी ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार द्वारा बुजुर्गों के सम्मान में शुरू की गई बुढापा पेंशन को काटना निंदनीय है।

पानीपत: युवा इनेलो के प्रधान महासचिव डॉ नवीन नैन भालसी ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार द्वारा बुजुर्गों के सम्मान में शुरू की गई बुढापा पेंशन को काटना निंदनीय है। बुजुर्गों के आत्मसम्मान एवं स्वाभिमान की रक्षा के लिए ताऊ देवीलाल ने 17 जुलाई 1987 को बुजुर्ग पेंशन 100 रूपये प्रति माह शुरू की गई थी। जिसे विभिन्न सरकारों ने समय-समय पर बढाने का काम किया। ताऊ देवीलाल की बुजुर्गों के प्रति सम्मान की इस सोच का दूसरे राज्यों ने भी अनुसरण किया, लेकिन मौजूदा प्रदेश सरकार द्वारा पेंशन को काटना बुजुर्गो के स्वाभिमान को सीधे तौर पर चोट पहुंचाना है। बुजुर्गो की काटी गई पेंशन को बहाल करवाने को लेकर चौधरी अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में इनेलो कार्यकर्ता पंचकूला में 20 फरवरी को प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन करेंगे और इसमें प्रदेशभर से बडी संख्या में हरियाणा प्रदेश के जिन बुजुर्गो की पेंशन काटी गई है, वे बुजुर्ग भी बडी संख्या में शामिल होगे। डा. नवीन नैन भालसी बृहस्पतिवार को सेक्टर 13-17 स्थित अपने कार्यालय पर मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होनें कहा कि बुजुर्गों के सम्मान में चौधरी देवीलाल जी द्वारा शुरू की गई बुढ़ापा पेंशन की सुरक्षा के लिए समस्त इनेलो पार्टी सडक पर उतरेगी और बुजुर्गों का सम्मान कम नहीं होने देंगे। डा. भालसी ने कहा कि इनेलो पार्टी ही चौधरी देवीलाल जी के विचारों की बुनियाद पर खड़ी हैं। पंचकूला प्रदर्शन के बाद भी सरकार ने बुजुर्गो की काटी गई पेंशन को बहाल नहीं किया तो जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन किये जाएगे।

12 PNP 02P (1)
युवा इनेलो के प्रधान महासचिव डा. नवीन नैन भालसी।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Chandigarh News: हैपनिंग हरियाणा 2.0: भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की ग्लोबल कैपिटल कैंपेन की प्रभावशाली शुरुआत
Nuh Mewat News: नलहड़ मेडिकल कॉलेज की बदहाली के खिलाफ 25 अगस्त को कांग्रेस का धरना, आफताब अहमद बोले—हक के लिए सड़क से विधानसभा तक लड़ेंगे।
Faridabad News : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद विधानसभा में ‘जनसंवाद हेल्पलाइन’ का किया शुभारंभ
Palwal News : अंग्रेजी शासन और हिटलरशाही जैसी सोच से लोकतांत्रिक आवाजों को नहीं दबाया जा सकता: नेत्रपाल अधाना
Faridabad News : सफाई व्यवस्था सुचारु करने के लिए निगम ने कसी कमर, नागरिकों को स्वच्छ माहौल उपलब्ध करवाने में ना डाले कोई बाधा अन्यथा होगी कार्रवाई - यशेंद्र सिंह निगमायुक्त