विधायक मुकेश शर्मा के आवास पर आरती राव का अभिनंदन समारोह

Desh Rojana
On

गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा के आवास पर हरियाणा सरकार की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

गुरुग्राम : गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा के आवास पर हरियाणा सरकार की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और गुरुग्राम के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।IMG-20260514-WA0023
इस अवसर पर विधायक मुकेश शर्मा ने गुरुग्राम की प्रमुख स्वास्थ्य संबंधी मांगों को स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष विस्तार से रखा। इनमें गुरुग्राम के सिविल अस्पताल के निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करना, शहर में 30 आरोग्य मंदिर स्थापित करना तथा वजीराबाद में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के निर्माण कार्य को जल्द प्रारंभ करना प्रमुख रूप से शामिल था।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने सभी मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए संबंधित परियोजनाओं को शीघ्र गति देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशभर में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और गुरुग्राम में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट प्रगति पर हैं।
मंत्री ने बताया कि गुरुग्राम में सिविल अस्पताल के अतिरिक्त 2 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), 4 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) तथा 8 नए सब-सेंटर स्थापित किए जाएंगे। विधायक मुकेश शर्मा द्वारा रखे गए 30 आरोग्य मंदिरों के प्रस्ताव पर भी उन्होंने सहमति जताते हुए कहा कि इस दिशा में शीघ्र कार्रवाई की जाएगी और कार्य जल्द प्रारंभ होगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मुकेश शर्मा ने केंद्रीय राज्य मंत्री  राव इंद्रजीत सिंह जी तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में गुरुग्राम में तेजी से हो रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके सकारात्मक दृष्टिकोण से गुरुग्राम की स्वास्थ्य सुविधाओं को नई दिशा मिलेगी।
कार्यक्रम में पटौदी विधायिका बिमला चौधरी तथा डॉ. इंद्रजीत यादव सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी सदस्य, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने विधायक मुकेश शर्मा सहित कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और गुरुग्राम वासियों का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार गुरुग्राम को बेहतर और सुदृढ़ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad