राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस नेताओं ने गुरुग्राम में डाला डेरा
हरियाणा प्रभारी बीके हरिप्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह व सहप्रभारी जितेंद्र बघेल ने लिया तैयारियों का जायजा
शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के दौरे को लेकर हरियाणा कांग्रेस में अहम जिम्मेदारियां संभाल रहे पार्टी के बड़े नेताओं ने गुरुग्राम में डेरा डाल लिया है।
गुरुग्राम। शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के दौरे को लेकर हरियाणा कांग्रेस में अहम जिम्मेदारियां संभाल रहे पार्टी के बड़े नेताओं ने गुरुग्राम में डेरा डाल लिया है। कार्यक्रम तैयारियों को लेकर गुरुवार को हरियाणा प्रभारी बीके हरिप्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह व सहप्रभारी जितेंद्र बघेल के साथ कांग्रेस शहरी अध्यक्ष पंकज डावर और अन्य स्थानीय नेताओं ने तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद कांग्रेस कार्यालय में बैठक करके तैयारियों पर चर्चा की।
डावर ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी खांडसा रोड सब्जी मंडी से एसडी स्कूल तक पदयात्रा करेंगें। उनके साथ यात्रा में गुरुग्राम जिला से हजारों कार्यकर्ता शामिल होकर यात्रा को ऐतिहासिक बनाएंगे। राहुल गांधी शुक्रवार की शाम को चार बजे दिल्ली से रवाना होकर करीब पांच बजे गुरुग्राम पहुंचेंगे।
डावर ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी खांडसा रोड सब्जी मंडी से एसडी स्कूल तक पदयात्रा करेंगें। उनके साथ यात्रा में गुरुग्राम जिला से हजारों कार्यकर्ता शामिल होकर यात्रा को ऐतिहासिक बनाएंगे। राहुल गांधी शुक्रवार की शाम को चार बजे दिल्ली से रवाना होकर करीब पांच बजे गुरुग्राम पहुंचेंगे। डावर के अनुसार खांडसा रोड सब्जी मंडी के पास से वे यात्रा की शुरुआत करेंगें और एसडी स्कूल के पास यात्रा के पहुंचने पर जनसभा आयोजित की जाएगी। यात्रा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ करीब 200 स्थाई यात्री चलेंगे। 50-50 यात्री सात समूहों में साथ रहेंगे। यात्रा के दौरान राहुल गांधी का किसानों, खिलाड़ियों , पूर्व सैनिकों, मजदूरों द्वारा स्वागत भी किया जाएगा।




