मिलेनियम सिटी को बना दिया मलिन सिटी : पंकज डावर
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने कहा कि मिलेनियम सिटी, स्मार्ट सिटी के नाम से मशहूर शहर गुरुग्राम ट्रिपल इंजन की सरकार में गंदगी से जूझ रहा है, लेकिन जनप्रतिनिधि मौन हैं।
गुरुग्राम। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने कहा कि मिलेनियम सिटी, स्मार्ट सिटी के नाम से मशहूर शहर गुरुग्राम ट्रिपल इंजन की सरकार में गंदगी से जूझ रहा है, लेकिन जनप्रतिनिधि मौन हैं। मिलेनियम सिटी को मलीन सिटी बना दिया गया है।
नगर निगम, जीएमडीए, जिला प्रशासन व्यवस्था संभालने में नाकाम साबित हो रहा है। सरकार कर्मचारियों के हितों पर बात नहीं कर रही और इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। यह आरोप बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (शहरी) ने लगाया है।
नगर निगम, जीएमडीए, जिला प्रशासन व्यवस्था संभालने में नाकाम साबित हो रहा है। सरकार कर्मचारियों के हितों पर बात नहीं कर रही और इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। यह आरोप बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (शहरी) ने लगाया है।पंकज डावर ने गंदगी से अटे पड़े शहर के बदहाल हालातों पर मंगलवार को कहा कि गुरुग्राम स्मार्ट सिटी कहलाता है, लेकिन हकीकत में यह शहर गंदगी से अटा पड़ा है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम हरियाणा को सबसे ज्यादा रेवेन्यू देता है। यहां की जनता को गंदगी में रहने के लिए मजबूर करना शर्मनाक है। बाजारों, कालोनियों, सेक्टरों से लेकर मुख्य सडक़ों तक हर जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। बदबू और बीमारी का खतरा बढ़ रहा है, मगर नगर निगम पूरी तरह नकारा साबित हो रहा है। कांग्रेस नेता ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शहर की यह दुर्दशा सबके सामने है, फिर भी सत्ता पक्ष के विधायक, पार्षद और मेयर एक शब्द तक नहीं बोल रहे। जनता सफाई के लिए तरस रही है, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। पंकज डावर ने कहा कि नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की कमी नहीं है, लेकिन प्रबंधन की लापरवाही और सरकार की उदासीनता के कारण पूरा सिस्टम फेल हो गया है। पंकज डावर ने कहा कि जब तक कर्मचारियों के हित सुरक्षित नहीं होंगे, शहर साफ कैसे होगा। उन्होंने बताया कि कई इलाकों में मुख्य सड़कों, गलियों पर ही कूड़ा पड़ा है। बारिश के मौसम से पहले नालों की सफाई नहीं हुई, जिससे जलभराव और मच्छरों का प्रकोप बढ़ेगा। पंकज डावर ने मांग की कि सरकार तुरंत विशेष सफाई अभियान चलाए। सफाई कर्मचारियों की सभी लंबित मांगें पूरी करे। उन्होंने कहा कि गंदगी के ढेरों पर शहर की जनता रह रही है। जनता टैक्स देकर भी एक तरह से नरक का जीवन जी रही है। अधिकारी बेलगाम हैं। नगर निगम सदन की बैठक में पार्षदों ने यह रोना रोया कि अधिकारी उनके फोन तक नहीं उठाते। उनके काम नहीं करते। ऐसे में जनता का क्या भला होगा, यह सोच का विषय है।

About The Author
संबंधित समाचार



