नूंह में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, तीन आरोपी गिरफ्तार ।

Desh Rojana
On

जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूंह पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

नूंह: जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूंह पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर की गई, जिनके नेतृत्व में जिले में लगातार साइबर ठगी के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है।
IMG-20260412-WA0022
नूंह पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने पहले मामले में थाना पिनंगवा की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव मामलिका से अमीउल हक पुत्र अरसद निवासी गांव मामलिका थाना पिनंगवा, जिला नूंह को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसमें फर्जी सिम कार्ड लगा हुआ था। जांच के दौरान मोबाइल में फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, संदिग्ध ग्रुप और कई फर्जी बार कोड मिले, जिनका उपयोग साइबर ठगी में किया जा रहा था। संबंधित सिम नंबर के खिलाफ पहले से ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज पाई गई । 
दूसरे मामलें में साइबर थाना नूंह की टीम ने दिल्ली-अलवर रोड स्थित गांव आकेड़ा के पास से रोबिन पुत्र जाकिर निवासी पाडला शाहपुरी थाना सदर फिरोजपुर झिरका जिला नूंह को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो मोबाइल फोन और एक एटीएम कार्ड बरामद हुआ। जांच में सामने आया कि इन उपकरणों का उपयोग राजस्थान, गोवा और असम सहित कई राज्यों में साइबर ठगी के लिए किया गया था। मोबाइल फोन में फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, संदिग्ध चैट और बार कोड के जरिए ठगी से जुड़े अहम सबूत मिले हैं।
तीसरे मामलें में सीआईए स्टाफ फिरोजपुर झिरका की टीम ने नल्हड़ रोड क्षेत्र से यूसुफ पुत्र उमर मोहम्मद निवासी गांव बींवा थाना सदर फिरोजपुर झिरका जिला नूंह को गिरफ्तार किया। आरोपी ऑनलाइन गाय-भैंस बेचने के नाम पर लोगों को ठगता था। उसके पास से बरामद मोबाइल फोन में फर्जी व्हाट्सएप और फेसबुक अकाउंट बैंकिंग ऐप्स और संदिग्ध लेन-देन के प्रमाण मिले हैं। जांच में यह भी सामने आया कि वह फर्जी सिम और बैंक खातों के जरिए अपनी पहचान छिपाकर अपराध को अंजाम देता था। तीनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और टेलीकम्युनिकेशन एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं। आरोपियों से बरामद मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य उपकरणों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। साइबर अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और आमजन को ठगी से बचाने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad