जिला लोक संपर्क एवं जन शिकायत निवारण समिति की बैठक 24 अप्रैल को आयोजित होगी
हरियाणा सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह करेंगे बैठक की अध्यक्षता : अखिल पिलानी
उपायुक्त अखिल पिलानी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला लोक संपर्क एवं जन शिकायत निवारण समिति की बैठक 24 अप्रैल 2026 को प्रातः 10:00 बजे लघु सचिवालय, नूंह के बैठक कक्ष में आयोजित की जाएगी।
नूंह: उपायुक्त अखिल पिलानी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला लोक संपर्क एवं जन शिकायत निवारण समिति की बैठक 24 अप्रैल 2026 को प्रातः 10:00 बजे लघु सचिवालय, नूंह के बैठक कक्ष में आयोजित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस बैठक की अध्यक्षता हरियाणा सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह करेंगे। बैठक में जिले से संबंधित विभिन्न जन समस्याओं एवं शिकायतों पर चर्चा कर उनका समाधान किया जाएगा।
उपायुक्त ने संबंधित सभी अधिकारियों एवं समिति के सदस्यों को निर्देश दिए हैं कि वे बैठक में समय पर उपस्थित होकर अपने-अपने विभागों से संबंधित मामलों की पूरी जानकारी के साथ आएं, ताकि जन समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निपटान सुनिश्चित किया जा सके।




