Mewat/Ferozepur Jirkha: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट बस, 6 यात्री घायल

फिरोजपुर झिरका के बघोला गांव के समीप हुआ हादसा।

Desh Rojana
On

दिल्ली-मुंबई वडोदरा एक्सप्रेसवे पर शनिवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। थाना क्षेत्र के गांव बघोला के समीप गुजरात से दिल्ली जा रही एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

फिरोजपुर झिरका। दिल्ली-मुंबई वडोदरा एक्सप्रेसवे पर शनिवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। थाना क्षेत्र के गांव बघोला के समीप गुजरात से दिल्ली जा रही एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब छह यात्री घायल हो गए।

IMG-20260718-WA0018
दुर्घटना के बाद बस के दरवाजे नहीं खुलने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बस के शीशे तोड़कर अंदर फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और राहत कार्य शुरू किया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे बस गांव बघोला के पास पहुंची ही थी कि अचानक चालक का बस से संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते बस सड़क पर पलट गई। हादसे के समय बस में कई यात्री सवार थे।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, टोल कर्मचारियों और एंबुलेंस सेवा की टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हादसे के बाद कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस और टोल कर्मचारियों ने संयुक्त प्रयास से सुचारु कराया। राहत की बात यह रही कि समय पर बचाव कार्य शुरू होने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
फिरोजपुर झिरका थाना प्रबंधक सुभाष चंद्र ने बताया कि हादसे में घायल हुए सभी यात्रियों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार सभी की स्थिति फिलहाल सुरक्षित है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad