Nuh news: अवैध खनन पर नूंह पुलिस की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
जिले में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए नूंह पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है । पुलिस अधीक्षक नूंह के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा अभियान चलाकर अवैध खनन में प्रयुक्त वाहनों को जब्त किया जा रहा है तथा नियमों के तहत भारी चालान किए जा रहे हैं।
नूंह: जिले में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए नूंह पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है । पुलिस अधीक्षक नूंह के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा अभियान चलाकर अवैध खनन में प्रयुक्त वाहनों को जब्त किया जा रहा है तथा नियमों के तहत भारी चालान किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में सोमवार को एवीटी स्टाफ रोजका मेव ने थाना पिनगवां क्षेत्र में अवैध माइनिंग चेकिंग के दौरान अरावली क्षेत्र के गांव शाहचौखा में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध पत्थर खनन करते हुए पकड़ा गया। पुलिस टीम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर पिनगवां थाना परिसर में खड़ा कराया। साथ ही ट्रैक्टर के इंजन नंबर के आधार पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया गया। मामलें की सूचना सिविल माइनिंग स्टाफ नूंह को देकर वाहन को अवैध खनन मामलें में सीज कराने की कार्रवाई की गई ।

वहीं दूसरे मामलें में थाना सदर फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के गांव घाटा शमशाबाद स्थित अरावली पहाड़ियों में एक ट्रैक्टर व ट्रॉली को अवैध पत्थर खनन करते पाया गया । पुलिस टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर थाना सदर फिरोजपुर झिरका परिसर में खड़ा कराया। ट्रैक्टर के इंजन तथा चेसिस नंबर के आधार पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया । बाद में माइनिंग विभाग नूंह द्वारा वाहन को अवैध खनन के आरोप में सीज कराया गया।
जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिले में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध खनन में इस्तेमाल होने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। नूंह पुलिस अभियान चलाकर ऐसे मामलों पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।

About The Author
संबंधित समाचार



