पीएम गति शक्ति प्लान की समीक्षा बैठक आयोजित

साइलो सिस्टम खत्म कर एकीकृत दृष्टिकोण अपनाने के निर्देश

Desh Rojana
On

जिला उपायुक्त अखिल पिलानी ने लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में पीएम गति शक्ति प्लान के क्रियान्वयन को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।

नूंह: जिला उपायुक्त अखिल पिलानी ने लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में पीएम गति शक्ति प्लान के क्रियान्वयन को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और जिले में चल रहे तथा प्रस्तावित इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

WhatsApp Image 2026-05-04 at 11.13.27 PM (1)

उपायुक्त ने कहा कि पीएम गति शक्ति योजना एक समग्र एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने में मदद करता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करें, ताकि सड़क, बिजली, जल आपूर्ति, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों में गति लाई जा सके।
अखिल पिलानी ने कहा कि इस योजना के तहत जीआईएस आधारित डेटा का उपयोग कर परियोजनाओं की योजना बनाना अधिक प्रभावी हो गया है। इससे न केवल संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित होता है, बल्कि परियोजनाओं में आने वाली बाधाओं की पहचान भी समय रहते की जा सकती है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे पीएम गति शक्ति पोर्टल पर उपलब्ध डेटा लेयर्स का अधिकतम उपयोग करें और परियोजनाओं की योजना बनाते समय “साइलो सिस्टम” को समाप्त कर एकीकृत दृष्टिकोण अपनाएं। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर सभी विभाग नियमित रूप से बैठक कर प्रगति की समीक्षा करें और लंबित मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें।
उपायुक्त ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, कृषि और आधारभूत ढांचे जैसे प्रमुख क्षेत्रों में इस योजना के माध्यम से विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे नवाचार अपनाते हुए जिले के समग्र विकास में सक्रिय योगदान दें।
उपायुक्त ने सभी विभागों को समयबद्ध लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने तथा पीएम गति शक्ति के उद्देश्यों को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad