मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित हुई स्टेट लेवल दिशा कमेटी की बैठक

चंडीगढ़ से विजुअल माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों को किया संबोधित

Desh Rojana
On

नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय से राज्य स्तरीय दिशा (DISHA) कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन विजुअल माध्यम (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) के जरिए किया गया, जिसमें प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों ने भाग लिया।

नूंह: नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय से राज्य स्तरीय दिशा (DISHA) कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन विजुअल माध्यम (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) के जरिए किया गया, जिसमें प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों ने भाग लिया।

NUH
जिला नूंह में इस बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त दलबीर सिंह फौगाट ने की। बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने भी भाग लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार की विकासात्मक योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की।
मुख्यमंत्री ने दिशा कमेटी के माध्यम से संचालित केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन को योजनाओं का लाभ पारदर्शी और प्रभावी तरीके से मिलना सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, मनरेगा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, सड़क एवं ग्रामीण विकास से संबंधित योजनाओं सहित अन्य प्रमुख कार्यक्रमों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिला नूंह में आयोजित बैठक के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त दलबीर सिंह फौगाट ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी योजनाओं की प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है।
बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad